कोरोना महामारी को भले ही दुनिया ने पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन चीन से एक और डराने वाली खबर आई है। चीन के युन्नान प्रांत में हुए एक रिसर्च में चमगादड़ों के शरीर में 22 नए वायरस पाए गए हैं। इनमें से कई वायरस इंसानों और जानवरों दोनों को बीमार कर सकते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इन वायरस में से दो का जीन भी कोरोना और निपाह वायरस से मिलता-जुलता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ये वायरस भी सांस की बीमारी और दिमाग की सूजन जैसी खतरनाक बीमारी फैला सकते हैं।
ये वायरस कैसे फैल सकते हैं ?
रिसर्च के मुताबिक, चमगादड़ फलों के बागों और गांवों के पास रहते हैं। उनके पेशाब या थूक से फल और पानी दूषित हो सकता है। अगर कोई ऐसा फल या पानी पी लेता है, तो वायरस शरीर में पहुंच सकता है।
कितना बड़ा खतरा है ?
फिलहाल, इन वायरस से कोई महामारी नहीं फैली है। लेकिन वैज्ञानिक इसे गंभीर खतरा मान रहे हैं। क्योंकि ये वायरस बहुत जल्दी इंसान से इंसान में फैल सकते हैं।
[/expander_maker]



