Christmas Day 2025: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे (Christmas Day) बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दरअसल, यह त्योहार ईसाई धर्म (Christianity) का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट/ Jesus Christ) के जन्म की खुशी में दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि क्रिसमस (Christmas) का नाम पर लोगों के सामने कई तस्वीरें खुशी में जाहिर होती है। जैसे कि सांता क्लॉज, क्रिसमस ट्री, जिंगल बेल, केक आदि। लेकिन इन दिनों लोग क्रिसमस को शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश सबसे अधिक मानते हैं।
इस दिन क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे?
जानकारी के लिए बता दें कि बाइबल (Bible) में ईसा मसीह की जन्म-तिथि के बारे में बताया गया है। वही, इतिहासकारों के अनुसार वर्ष 336 ईस्वी में पहली बार 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया था। बाद में रोमन चर्च और पोप जूलियस प्रथम ने 25 दिसंबर को जीसस के जन्मदिन के रूप में एक मान्यता दे दी, जिसके बाद से इस तारिख को दुनियाभर में बहुत ही धुमधाम से मनाया जाने लगा।

सांता क्लॉज की कहानी
सांता क्लॉज (Santa Claus) की कहानी को चौथी शताब्दी के इतिहास से जुड़ी माना जाता है। बता दें कि एशिया माइनर के मायरा इलाके में जो वर्तमान में आज का तुर्की है, वह पर सेंट निकोलस नाम के एक धर्मगुरु रहा करते थे। बताया जाता है कि वे गरीबों और जरूरतमंदों की हर तरह से मदद किया करते थे। उनकी दयालुता और उदारता की कहानियां धीरे-धीरे पूरे यूरोप में फैलने लगी। इसी तरह से उन्हें समय के साथ सेंट निकोलस को सेंट क्लॉज के नाम से जाने लगा और यही नाम आगे चलकर सांता क्लॉज (Santa Claus) बना।
क्रिसमस पर जुराबें टांगने की परंपरा क्यों?
बताया जाता है कि देशों में बच्चे क्रिसमस की रात को घर के बाहर या चिमनी के पास जुराबें टांग देते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि सांता क्लॉज रात में आकर अच्छे बच्चों की जुराबों को तोहफे और मिठाइयों से भर दें।
क्रिसमस ट्री का महत्व (Importance of Christmas Tree)
क्रिसमस ट्री (Christmas tree) के दिन खुशियों, आशा और आशीर्वाद का होता है। लोग दिसंबर के पहले सप्ताह से ही लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री को अलग-अलग अंदाज में सजाने लगते हैं। रंग-बिरंगी लाइट्स, गेंदों, सितारों और गिफ्ट्स से सजा क्रिसमस ट्री के साप रखते है, ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहे।
ये भी पढ़ें: ChatGPT बनाएगा आपकी क्रिसमस विश को बेहद खास, सेल्फी से मिलेगा पर्सनल मैसेज, जानें तरीका
[/expander_maker]



