मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन (8 अगस्त) के खास मौके पर राज्य में सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं राज्य परिवहन की सभी बसों में फ्री यात्रा करेगी। बता दें कि महिलाओं के हित में यह खास कदम सीएम योगी ने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया है। इस बैठक में बाढ़ राहत, कानून व्यवस्था, त्योहारों की तैयारी, ड्रोन संचालन और शिक्षा विभाग के विकास पर भी चर्चा की गई।
राखी पर महिलाओं को फ्री ट्रैवल की सौगात
राज्य में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने राखी के शुभ मौके पर महिलाओं को फ्री ट्रैवल की सुविधा शुरू की है। प्रदेश में महिलाओं के लिए 8 अगस्त से लेकर 10 अगस्त तक सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक सभी राज्य परिवहन में फ्री यात्रा कर सकेगी।
बाढ़ राहत पर सख्त निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने पर भी निर्णय लिया। प्रदेश की महिलाओं-बच्चों के लिए शरणालयों में विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। प्रदेश में दूध, भोजन, दवाएं और स्वच्छ जल की कमी न हो सके।
जन्माष्टमी की तैयारी
सीएम योगी ने जन्माष्टमी के शुभ दिन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पर नियंत्रित करने के लिए मंदिरों और आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, ट्रैफिक और साफ-सफाई की सख्त निर्देश दिए है। इसके अलावा राज्य सरकार ने लाउडस्पीकर की आवाज तय सीमा पर रखने के आदेश दिए है।
हर घर तिरंगा अभियान
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी है और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
- 2 से 8 अगस्त तक तिरंगा निर्माण अभियान
- 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, मेला
- 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया अभियान जाए।
इस संदर्भ में योगी ने लोगों को कहा है कि वह तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल https://harghartiranga.com/ पर अपलोड करें और अपना सर्टिफिकेट पाएं।
ये भी पढ़ें: अब रोज़-रोज़ टोल देने से मिलेगा छुटकारा, 15 अगस्त से लागू होगा फास्टैग एनुअल पास