Aaj ka Rashifal: हर एक दिन व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर हर राशि पर अलग-अलग होती है। रविवार, 5 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं व शुभ सूचनाएं लेकर आएगा। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
आइए जानते हैं आज का राशिफल कैसा रहने वाला है?
मेष
आज के दिन इन राशि वालों को दोस्तों का साथ मिलेगा। निवेश के अच्छे मौके आएंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे, लाइफ पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में विस्तार और धन लाभ के योग हैं।
वृषभ
आज के दिन ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। धन लाभ होगा, लेकिन बिना सलाह निवेश न करें। खर्चों से मन परेशान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज दोस्त की मदद से आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। करीबी लोगों के साथ समय बितेगा। सेहत में सुधार और व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे।
कर्क
आज का दिन इन राशि वालों के लिए धन संबंधी मामले सुलझाने के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में मुनाफा होगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों सकारात्मक सोच रखें। धन की जरूरत के लिए वित्तीय प्लानिंग करें। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत।

कन्या
कन्या राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से से बचें। दोस्त घर आ सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। धन की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार के लिए दिन अच्छा।
तुला
तुला राशि वालों आज काम का तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आकस्मिक धन लाभ से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
वृश्चिक
आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता। कारोबार में लाभ, लेकिन प्रॉपर्टी में निवेश से बचें। लव लाइफ शानदार रहेगी।
धनु
आज धन लाभ आपकी उम्मीद से कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव संभव। परिवार में किसी की परेशानी सुनने को मिल सकती है। निवेश से पहले सलाह लें। व्यापार में उतार-चढ़ाव।

मकर
मकर राशि वालों आज किसी दोस्त की मदद से धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदार सलाह मांग सकते हैं। वैवाहिक जीवन खास रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन के मौके, सतर्क रहें।
कुंभ
आज मन में उतार-चढ़ाव, धैर्य रखें। नया कारोबार शुरू हो सकता है। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। करियर में नई जिम्मेदारी और यात्रा के योग।
मीन
मीन राशि वालों अपनी बुद्धि के बल से धन कमाने के मौके मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। निवेश लाभकारी। परिवार में वाद-विवाद से बचें। लव लाइफ अच्छी, व्यापार में विस्तार के अवसर।
ये भी पढ़ें: टोल नियम 2025: UPI से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा दोगुना टेस्ट, मिलेगी बड़ी छूट
[/expander_maker]



