आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जुलाई 2025 का राशिफल और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि ♈
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है।
आज आपको करियर से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी और स्टूडेंट अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे।
कोई भी जरूरी फैसले लेने से पहले किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
कारोबार में बढ़ोतरी के लिए आलस ना करके पूरे मन से काम करेंगे तो जल्द ही आपको नई उपलब्धियां मिलेंगी।
वृष राशि ♉
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लाने वाला है।
आप किसी भी काम में हाथ लगाते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। आप सकारात्मक रहेंगे।
आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी।
अगर मार्केटिंग फील्ड से जुड़े हैं तो अच्छे क्लाइंट मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि ♊
कहीं भी कोई काम अटकने पर महादेव की मदद मिलेगी।
नौकरी कर रहे लोग अपने काम को ध्यान और गंभीरता से करें। वहीं आज नौकरी में आपकी तरक्की के योग बन रहे हैं।
कामकाज में स्पष्टता जरूरी है। स्वास्थ में कोई लापरवाही न करें।
आज आपके परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
अगर किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे तो लंबे समय बाद अब सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि ♋
आज आपकी राशि में बहुत ही शुभ योग बन रहा है। माता – पिता की मदद से कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
आज किसी भी बड़े फैसले में बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
आप बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें सब ठीक होगा।
आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और हर तरफ से महादेव की कृपा बनी रहेगी।
सिंह राशि ♌
आपका दिन आज बेहद खुशहाल रहने वाला है। घर में किसी सदस्य से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज रोचक जानकारी जिससे ज्ञान और कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी।
कोई बड़ा रुका हुआ काम भी आज बनता दिख रहा है।
करियर में सकारात्मकता और सूझबूझ की जरूरत है।
परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के लोगों को अपने पैसों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
ज्यादा भावुक होकर कोई भी फैसले लेने से बचें।
कन्या राशि ♍
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देगा। आज कारोबारी मामलों में सुधार होगा और बिगड़े काम बन सकते हैं।
आज निजी जीवन में भी खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उनका सम्मान करें।
साथी का सहयोग मिलेगा जिससे दिन पॉजिटिव बना रहेगा। आज कन्या राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहने वाले हैं।
लेकिन कोई उचित अवसर को आज गंवा सकते हैं। महादेव का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
तुला राशि ♎
इस राशि वालों का दिन आज शानदार रहने वाला है।
आज आप अपनी दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव ल सकते हैं जिसका पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।
रुका हुआ धन वापस मिलेगा। वहीं कुछ विरोधी आपके खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं, उनसे बच के रहें।
लेकिन इन सभी गतिविधियों का आपके सम्मान पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और भावनाओं को नियंत्रित रखें। अहंकार न करें तो हर काम महादेव की कृपा से बनता नजर आ रहा है।
वृश्चिक राशि ♏
आज इस राशि वालों को किसी अपने की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज आपके निजी जीवन में थोड़ी उथल पुथल रह सकती है, संयम से काम लें अब ठीक रहेगा।
अगर कोई बड़ी समस्या आए तो किसी दोस्त का सहारा ले सकते हैं।
बस जीवन में सकारात्मकता बनाए रखें अब उचित होगा। आस्था और अध्यात्म बढ़ेगा, महादेव की कृपा से सभी रुकावटों को पूरा करेंगे।
धनु राशि ♐
आज आपकी राशि में बहुत ही शुभ योग बन रहा है।
आज किसी भी बड़े फैसले में किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें।
कारोबार में किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं जिसमें अवश्य ही मनचाही सफलता मिलेगी।
अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें और मेडिटेशन जरूर करें।
अगर किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज मन विचलित रहेगा, लेकिन घबराए नहीं सब अच्छा होगा।
सावन में शिव और पार्वती की पूजा अर्चना पर विशेष ध्यान दें।

मकर राशि ♑
आज का दिन आपके लिए सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होगा।
आज आप ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी।
किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं जिससे कोई रुका हुआ काम भी बन जाएगा।
अगर आपका सालों से कहीं पैसा अटका हुआ था तो खुश हो जाएं आज वापस मिलने वाला है।
घरवालों का विशेष ध्यान रखें। निजी जीवन में खुशहाली रहेगी। बस किसी दूसरे के मामलों में कोई हस्तक्षेप ना करें।
आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिससे आने वाले दिनों में सफलता मिलेगी।
कुम्भ राशि♒
इस राशि वालों के लिए आज का दिन इन्हीं के पक्ष में रहने वाला है। अगर रियल स्टेट से जुड़े हैं तो तैयार रहें बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कार्यभार ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। अपने निजी जीवन पर इसका प्रभाव न पड़ने दें और जीवनसाथी का सम्मान करें। व्यापार करते हैं तो उसमें भी दोगुनी सफलता मिल सकती है। जिससे पैसे भी मिलने वाले हैं। किसी भी जरूरी कार्य को कल पर न टालें। हार्डवर्क की जगह आज स्मार्ट वर्क करें। अपने कामकाज पर फोकस करें।
मीन राशि ♓
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
कोई करीबी पैसों की मांग कर सकता है, मदद जरूर करें।
पिछले कुछ समय में अपने व्यवसाय या निजी जीवन में लिए गए फैसलों का फल मिल सकता है। प्रमोशन जैसी बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।
सेहत पर विशेष ध्यान दें और मेडिटेशन जरूर करें। आत्मविश्वास के साथ हर काम शुरू करें सफलता जरूर मिलेगी।
डिसक्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य और सटीक है। कृपया इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।