Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार बढ़ रहा है। राजधानी में शीतलहर की वजह से लोगों को ठुठरन वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही दिल्लवासियों को एक बड़ा सकारात्मक असर राजधानी की हवा पर देखने को मिला है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के विभिन्न इलाकों की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।
बता दें कि एक समय पहले दिल्ली में AQI 800 के पार पहुंच गया था, लेकिन अब हवा काफी हद तक साफ हो गई है और कई इलाकों में AQI 200 के आसपास आ गया है। ऐसे में आइए IMD के द्वारा जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi weather condition) के बारे में जानते हैं।
दिल्ली का AQI
सोमवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 269 तक दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ से निकलकर ‘खराब’ श्रेणी तक आ गया है। वहीं, गुरुग्राम में AQI 196 और नोएडा में 204 रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि तेज ठंडी हवाओं के चलते हवा में प्रदूषक तत्व धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। खासकर PM 2.5 और PM 10 जैसे सूक्ष्म कणों के स्तर में गिरावट देखने को मिली है, जिससे सांस लेना पहले के मुकाबले आसान हो गया है।

- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AQI 153
- बवाना में AQI 195
- लोधी रोड में 182
- मंदिर मार्ग में 177 और
- नजफगढ़ में 232 रिकॉर्ड
- वजीरपुर में AQI 308
- अशोक विहार में 301
- नेहरू नगर में 328
- जहांगीरपुरी में 316
- गाजियाबाद में AQI 208
- फरीदाबाद में 194
सरकार की अपील
दिल्ली के हालात में सुधार को देखते हुए राज्य सरकार ने GRAP-3 के प्रतिबंध हटा दिए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने जनता से अपील की है कि वह बेवजह निजी वाहनों का इस्तेमाल न करने, खुले में कचरा न जलाने और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से बचें।
ये भी पढ़ें: सर्दियों में होंठ क्यों फटते हैं? जानें कारण और इन तरीकों से पाएं मुलायम गुलाबी लिप्स



