Delhi Flight Cancelled: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे और शून्य दृश्यता (Zero Visibility) के चलते हवाई यातायात बाधित हो रही है। आज भी खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली करीब 129 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई जरूरी फ्लाइट्स को देरी से संचालित किया गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
घने कोहरे व शून्य दृश्यता को देखते हुए एयरलाइंस, दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
एयरलाइंस की यात्रियों को सलाह
एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रिया करने से पहले एक बारी जरूर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। क्योंकि कुछ दिनों से घने कोहरे के कारण फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो रही है।
वही, एयरलाइंस ने यह बी सलाह जारी की है कि सभी यात्रियों से एयरलाइन स्टाफ को सहयोग करने और धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। एयरलाइंस का कहना है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा सेवाएं धीरे-धीरे बहाल कर दी जाएंगी।
दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी
इसी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहा है कि खराब मौसम और धुंध के चलते उड़ानों में बाधा आ सकती है। इसलिए यात्रियों को पहले ही सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क कर अपनी फ्लाइट की जानकारी प्राप्त करें। सभी यात्रियों के साथ एयरपोर्ट स्टाफ का पूरा सहयोग करेगा।

इंडिगो की चेतावनी
इंडिगो एयरलाइन का कहना है कि रांची, जम्मू और हिंडन एयरपोर्ट पर भी घने कोहरे के कारण उड़ानों का समय बदला गया है। इसी के साथ एयरलाइन मौसम पर लगातार नजर बनाए हुए है और यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
एअर इंडिया की ‘फॉगकेयर पहल’
एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली समेत अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण संचालन प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को ‘फॉगकेयर पहल’ के तहत अग्रिम अलर्ट कर दिए। एयरलाइन ने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फ्लाइट बदलने या बिना जुर्माने के रिफंड की सुविधा भी दे दी है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसलिए सभी एयरलाइंस यात्री सुविधा मानदंडों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिए हैं। DGCA को एयरलाइंस की कड़ी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एयरलाइंस के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश
- यात्रियों को समय पर सही जानकारी
- लंबी देरी पर भोजन और जलपान की व्यवस्था
- फ्लाइट रद्द होने पर रिफंड या पुनः बुकिंग करना
- दिव्यांग यात्रियों को विशेष सहायता उपलब्ध करवाना
- समय पर रिफंड और प्रभावी शिकायत का निवारण
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के खिलाफ, इल्तिजा मुफ्ती ने दर्ज कराई शिकायत, मुस्लिम महिला का बुर्का खींचने पर बढ़ा बवाल
[/expander_maker]



