IndiGo Flight Cancellations: इंडिगो फ्लाइट्स के यात्रियों को लगातार संकटों का सामना करना पड़ रहा है। आज सोमवार के दिन भी 134 फ्लाइट्स कैंसिल की है। इंडिगो कीे 75 फ्लाइट्स दिल्ली से रवाना होने वाली थी और 59 उड़ानें दिल्ली आने वाली थी , जिसके चलते लोगों को कई घंटों तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दिल्ली एयरपोर्ट के द्वारा जारी की गई अपडेट्स
- दिल्ली एयरपोर्ट के द्वारा आज यात्रियों को बड़े अपडेट्स जारी किए गए है ।
- दिल्ली एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की 134 फ्लाइट्स कैंसिल हुई जिसमें 75 दिल्ली से जाने वाली और 59 दिल्ली आने वाली शामिल हैं।
- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुल 127 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं।
- चेन्नई एयरपोर्ट पर कुल 71 फ्लाइट्स कैंसिल की गईं।
- हैदराबाद एयरपोर्ट पर 77 फ्लाइट्स कैंसिल होने की जानकारी मिली है।
- जम्मू एयरपोर्ट पर कुल 20 फ्लाइट्स रद्द हुई है।
- अहमदाबाद एयरपोर्ट में 20 फ्लाइट्स ग्राउंडेड रहीं।
- विशाखापत्तनम एयरपोर्ट में कुल 7 उड़ानें रद्द की गईं।
- साथ ही मुंबई और कोलकाता एयरपोर्ट जैसे बड़े एयरपोर्ट्स पर भी ऑपरेशंस में बड़ी रुकावट सामने आई है। ऐसे में यह कैंसिलेशन का आंकड़ा 456 पहुंच गया था।

दिल्ली एयरपोर्ट ने दी चेतावनी
- दिल्ली एयरपोर्ट के द्वारा यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई।
- एयरपोट प्रबंधन ने एडवाइस दी है कि इंडिगो की तरफ से फ्लाइट्स में लगातार देरी और रद्द होने की संभावना जारी रह सकती है, इसलिए आप सभी को एक सलाह दी जा रही है की:
- एयरपोर्ट आने से पहले घर पर ही अपनी फ्लाइट का रियल-टाइम स्टेटस चेक करके आये।
- यहां फिर एयरलाइन के कस्टमर केयर या ऐप पर अपडेट्स देख कर आये।
- समय बचाने के लिए अपना चेक-इन ऑनलाइन करें
- एयरपोर्ट थोड़ा जल्दी पहुंचें।
इंडिगो ने दिया बयान
इंडिगो ने अपने बयान में कहा की हम अपने सभी स्टेकहोल्डर्स और टीम के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे आप सभी की परेशानी को जल्दी ही हल कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया है कि जरूरत पड़ने पर मेडिकल सपोर्ट व मदद के लिए इन्फार्मेशन डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है की वह आने-जाने के लिए आसान यात्रा के लिए मेट्रो, बस और कैब जैसे कई पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑप्शन उपयोग करें।
Indigo Flights को लेकर बड़ी यात्रियों की चिंता
जैसा की आप सभी को पता है कि शनिवार से लगातार फ्लाइट्स रद्द हो रही जिसके चलते यात्रियों में नाराजगी साफ देखने को मिल रही है और वही कुछ यात्रियों ने अपने अपने सोशल मीडिया चैनल पर लंबी लाइनों, देरी और अधूरी जानकारी की शिकायतें कीं।
इंडिगो और एयरपोर्ट प्रशासन का ये भी कहना है कि वे इस स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की हर कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इंडिगो संकट में राहत, काफी दिन की अफरा-तफरी के बाद इंडिगो की 1650 फ्लाइट ट्रैक पर
[/expander_maker]



