Delhi Weather Alert: दिंसबर का महीना खत्म होते-होते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली-NCR में आज सुबह घने कोहरे की मोटी चादर देखने का नजारा मिला है। इस काड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम है, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है और जगह-जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। यह दिक्कत खासतौर पर सुबह और देर रात यात्रा करने वाले लोगों के कर रही है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
घना कोहरे का अलर्ट (Dense fog alert)
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में घने कोहरे के चलते कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिल्ली में 1 जनवरी के बाद हल्की बारिश हो सकती है। वही, इन दिनों कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई और रेल सेवाओं पर हो रहा है।
बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते फ्लाइट बाधित हो रही है। खबरों के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से कुल 128 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। इनमें 64 डिपार्चर और 64 अराइवल शामिल हैं। इसके अलावा 8 फ्लाइट्स को अन्य एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया और साथ ही करीब 470 उड़ानों में देरी हुई है।

कोहरे की चपेट में रेल यातायात
पिछले कुछ दिनों से रेल यातायात भी कोहरे की चपेट के चलते देरी से चल रही है और कई स्थानों पर तो दुर्घटना की खबरें भी सामने आ रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही है। कोहरे के चलते कम विजिबिलिटी की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसका सीधा असर यात्रियों की समय-सारिणी पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें।
दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी (Orange alert issued in Delhi(
मौसम विभाग (IMD) ने 31 दिसंबर तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, इन दिनों बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड डे की स्थिति को लेकर भी चेतावनी जारी की है।
देश के अन्य राज्यों में भी कोहरे का अलर्ट
IMD का यह भी कहना है कि देश के अन्य हिस्सों में भी घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक BEST बस हादसा, कई लोगों को कुचला, 4 मौत
[/expander_maker]



