Weather New Delhi: दिल्ली-NCR में मौसम और प्रदूषण दोनों की मार ने दिल्लीवसियों के लिए अधिक मुश्किलें बढ़ा दी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में घनी धुंध, कड़ाके की ठंड और जहरीली हवा का डबल अटैक जारी है। ऐसे में राजधानी के हालात इतने खराब हो गए है कि कई इलाकों में तो विजिबिलीटी यानी की धने कोहरे के चलते रास्ते पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रही है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, राजधानी और इसके आस-पास सटे इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और साथ ही कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट देरी से उड़ रही
खबरों के मुताबिक, घने कोहरे और प्रदूषण के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 200 फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है। इसके अलावा, कई ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी कर दी गई है, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के चलते IGI एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फ्लाइट स्टेटस चेक करने के बाद ही घर से निकलें। बताया जा रहा है कि फिलहाल के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ILS-3 सिस्टम लागू कर दिया गया है, जिसके तहत 50 मीटर से कम विजिबिलिटी होने पर फ्लाइट की लैंडिंग और टेकऑफ रोक दी जाती है। इस संदर्भ में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाके प्रदूषण की स्थिति के चलते रेड जोन में पहुंच गए हैं, जहां AQI 400 के पार है।
- राजधानी का औसत AQI 400
- नोएडा में AQI 446
- ग्रेटर नोएडा में 434
- गुरुग्राम में 445
- दिल्ली के विवेक विहार (460)
- आनंद विहार (459)
- रोहिणी (445)
- वजीरपुर (444)
- नेहरू नगर (444)
- सोनिया विहार (442)
इसके अलावा जहांगीरपुरी, शादीपुर, पटपड़गंज, अशोक विहार, पंजाबी बाग, चांदनी चौक, मुंडका, बवाना और ओखला समेत कई इलाकों में भी AQI 400 के पार है। विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदूषण वायु की स्थिति हवा स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए किसी मौत से कम नहीं है।
31 दिसंबर को घना कोहरा का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज पछुआ हवाओं के चलते दिल्ली-NCR का मौसम (Weather New Delhi) में काफी हालात खराब है। अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। IMD के मुताबिक, 30 और 31 दिसंबर तक को घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 1 जनवरी 2026 को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। अनुमान है कि बारिश होने से प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: Magh Mela 2026 के लिए 3 जनवरी से लागू होगा नया ट्रैफिक नियम, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
[/expander_maker]



