Delhi Air Pollution: राजधानी में अब प्रदूषण कम होने लगा है, जिससे दिल्लीवासियों को राहत महसूस हो रही है। आज के दिन शहर की हवा की गुणवत्ता (Air Quality) में सुधार देखने को मिला और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से नीचे दर्ज हुआ है। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में वायु प्रदूषण और भी कम हो सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दिल्ली का AQI हुआ कम
बता दें कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, आज दिल्ली का औसत AQI 234 रिकॉर्ड किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले ही AQI 271 था। यानी 24 घंटे के भीतर प्रदूषण स्तर में 37 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 9, 10 और 24 दिसंबर को दिल्ली का AQI 300 से नीचे रहा था।

एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (Air Quality Monitoring Station)
- दिल्ली में लगे 40 एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 10 स्टेशनों पर AQI 200 से नीचे दर्ज किया गया है, जो मध्यम श्रेणी में आता है, जिसमें लोधी रोड, आईआईटी दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और आया नगर जैसे इलाकों के नाम शामिल है।
- वहीं, 27 स्टेशनों पर हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जिनमें जहांगीरपुरी और बवाना है, जिसमें AQI 300 से अधिक दर्ज किया गया।
- IITM पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (DSS) के अनुसार, आज दिल्ली के प्रदूषण में सबसे बड़ा हिस्सा वाहनों से निकलने वाले धुएं का रहा, जो कुल प्रदूषण का करीब 5 प्रतिशत, उद्योगों का योगदान 9.5 प्रतिशत, निर्माण कार्यों का 2.5 प्रतिशत और कचरा जलाने का 1.6 प्रतिशत रहा है।
- NCR समेत हरियाणा का झज्जर जिला और दिल्ली के प्रदूषण में 6 प्रतिशत रहा है। इसके बाद रोहतक और सोनीपत का नंबर पर है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
मौसम विभाग (Meteorological Department) के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही, नमी का स्तर 47 से 100 प्रतिशत के बीच बना रहा है।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में एक और हैवानियत, हिंदू युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, भीड़ ने उतारा मौत के घाट
[/expander_maker]



