Delhi Pollution: राजधानी में दिन पर दिन वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते दिल्ली सरकार ने आज एक ओर सख्त कदम उठाया है। दरअसल, दिल्ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐलान किया है कि वैध प्रदूषण वाले वाहनों को रोका जाएगा। इसके लिए सरकार ने निर्देश जारी किए है कि जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होगा, उन वाहनों पर पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं मिलेगा, ताकि वह सड़कों पर न चल सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि दिल्ली पर्यावरण मंत्री का यह कदम 18 दिसंबर, 2025 से लागू कर दिया जाएगा। ऐसे में आइए राज्य सरकार के इस फैसले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वाहनों को किया जाएगा सील
मंत्री ने बताया कि सभी वाहन के मालिकों को वायु प्रदूषण नियमों का पालन करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है, ताकि वह अपने वैध वाहनों को पेट्रोल पंपों पर लगाए गए कैमरे अपने-आप ऐसे वाहनों की पहचान करेंगे, जिनका PUC वैध नहीं है। क्योंकि गुरुवार के दिन से बिना किसी बहस या विवाद के ऐसे किसी वाहनों को पेट्रोल या डीजल देने से मना कर दिया जाएगा। वही, नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही उन्हें सील भी किया जाएगा।

प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को रोका जाएगा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी कि दिल्ली में अब तक 8 लाख से अधिक वाहन मालिकों पर PUC न होने के कारण जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके अलावा, गुरुवार से अगले आदेश तक दिल्ली के बाहर से आने वाले केवल BS-VI मानक वाले वाहनों को ही राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से रोका जाएगा।
सिरसा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
- सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों की ऊंचाई 15 मीटर तक घटाई गई है।
- लिगेसी वेस्ट से प्रभावित 202 एकड़ में से 45 एकड़ जमीन को साफ किया और उसपर पौधारोपण शुरू हुआ।
- दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 2,000 से अधिक प्रदूषण निगरानी संयंत्र लगाए हैं और अब तक 21 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
- प्रदूषण कम करने के लिए बायोमीथनेशन प्लांट्स पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के वीडियो से मचा बवाल, मुस्लिम बेटी का हिजाब हटाए जाने पर बोले बिहार के मंत्री
[/expander_maker]



