Delhi VHP Protest: बांग्लादेश में हुए हिंसा और दीपू चंद्र दास की मौत से दुनियाभर में हलचल मच गई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से इस घटना को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत की राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर आज यानी मंगलवार 23 दिसंबर, 2025 को विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जानकारी के लिए बता दें कि यह दिल्ली प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा और दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग के विरोध में शुरू किया गया है।
अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा की मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही कथित हिंसा को लेकर दिल्ली में आज किए गए प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी की और बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की रक्षा करने की मांग उठाई है।
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में थी। वही, बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर 3 स्तर की बैरिकेडिंग आयोजित की गई। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया और पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी में है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के पास रोक दिया, ताकि वह बांग्लादेश हाई कमीशन तक न पहुंच पाएं।

अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल एक कार्यकर्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और अब यह अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस हिंसा पर बांग्लादेश सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारत में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद से यह मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि अब यह एक संवेदनशील कूटनीतिक मुद्दा भी बन गया है, जिस पर भारत और बांग्लादेश दोनों की नजरें हैं। इन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हालात कापी नाजूद दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IndiGo एयरलाइन पर DGCA का सख्त फैसला, मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे विमान, जानें क्यों?
[/expander_maker]



