Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज धूल भरी आंधी के चलते पूरे क्षेत्र में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे लोगों को आने–जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में India Meteorological Department (IMD) ने पहले से ही इस बदलाव का अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आज का मौसम धूल भरी आंधी और बादलों का असर
मौसम को देखते हुए आज शुक्रवार को सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में तेज धूल भरी आंधी चली। जिसके कारण आसमान में घने बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है। इस मौसम परिवर्तन का मुख्य कारण उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ है। जिसके चलते तेज धूल भरी हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे सड़क पर चल रहे वाहनों की गति धीमी हो गई। कई जगहों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
IMD का अलर्ट जारी आज और कल भारी बदलाव
मौसम विभाग IMD ने 3 और 4 अप्रैल के लिए खास अलर्ट जारी किया है। कल शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इसका मतलब है कि लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
- आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे।
- हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
- कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है।
ओलावृष्टि की चेतावनी
इस बार केवल बारिश ही नहीं है, बल्कि ओले गिरने का भी खतरा बना हुआ है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत
गुरुवार को दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा था। लेकिन अब मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
- अगले 48 घंटों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम होगा।
- गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलेगी।
- रात का तापमान भी सामान्य के करीब रहेगा।

8 अप्रैल तक जारी रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव केवल दो दिनों तक सीमित नहीं रहेगा। 7 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम फिर से प्रभावित होगा।
- 8 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।
- आंधी और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।
- पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश संभव।
जनता के लिए जरूरी सलाह
दरअसल इस बदलते मौसम को देखते हुए IMD ने लोगों के लिए कुछ जरूरी सावधानियां जारी की हैं।
वाहन चलाते समय सावधानी रखें
धूल भरी आंधी के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में गाड़ी धीरे चलाएं और हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें।
खुले स्थानों से दूर रहें
तेज हवाओं के चलते पेड़ों की डालियां या कमजोर होर्डिंग्स गिर सकते हैं। सुरक्षित जगहों पर रहें।
स्वास्थ्य का रखें ध्यान
धूल भरी आंधी से एलर्जी और सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से सावधानी
गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने का खतरा रहता है, इसलिए खुले में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न करें।
किसानों और यात्रियों पर असर
इस मौसम का असर किसानों और यात्रियों पर भी पड़ सकता है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है, जबकि तेज हवाओं और कम विजिबिलिटी के कारण ट्रेन और फ्लाइट सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। जिसमें यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
ये भी पढ़ें: CBSE Class 10th Result Date: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होंगे नतीजे, अपना रिजल्ट ऐसे करें चेक



