मानसून के दिनों में लोगों को सबसे अधिक डर डेंगू मच्छरों का होता है। देखा जाए तो डेंगू की चपेट में आने से कई लोगों की जान चली गई है। इन दिनों फिर से एक बार बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप समय रहते इनका सही इलाज नहीं करते हैं, तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
आइए आज हम बारिश के मौसम में डेंगू मच्छरों से कैसे छुटकारा पाएं। इसके बारे में जानते हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
डेंगू मरीजों का बढ़ता कहर
खबरों की मानें, तो बारिश इन दिनों में हर 24 घंटे में डेंगू के चलते एक व्यक्ति की मौत हो रही है। वहीं, यह भी पाया जा रहा है कि डेंगू मरीज वायरल बुखार के चपेट में आ रहे हैं, जिसकी वजह से चार-तरफ डेंगू के खौफ का माहौल है।
दिल्ली में डेंगू के केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में डेंगू के केस दिन ब दिन बढ़ रहे है। फिलहाल अस्पताल में डेंगू के मरीजों में इसके लक्षण मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं, लेकिन अभी तक इनकी सही से जांच नहीं की गई है।
डेंगू से कैसे बरतें सावधानी
- सबसे पहले आपको अपने घर की सफाई का पूरा ध्यान रखना है।
- जमा हुए पानी को फेंक दें।
- पेड़-पौधों के साथ गंदगी न फैलाएं. क्योंकि सबसे अधिक मच्छर वही पर ही पनपते हैं।
[/expander_maker]



