Bollywood Actor: मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज सुबह 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन 12 नवंबर को उन्हें घर भेज दिया गया था।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अंतिम संस्कार
दरअसल, आज दोपहर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वहीं सनी देओल, बॉबी देओल, उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटियां मौजूद रहीं। हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा व आहना देओल भी वहां पहुंचीं।
बता दें कि धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, सलमान खान ऐसे कई बड़े सितारे पहुंचे। वहीं , सलमान खान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा मानते थे।
बताया जा रहा है कि, करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, एक युग का अंत हो गया। हिंदी सिनेमा के सबसे हैंडसम और रहस्यमयी हीरो आज हमारे बीच से चले गए है।
300 से ज्यादा फिल्में
धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की और उन्होंने हर तरह की भूमिका निभाईं। बता दें कि धर्मेंद्र खुद को कभी माचो मैन, कभी रोमांटिक हीरो और कभी गंभीर किरदारों में भी ढाला। जैसे शोले, यमला पगला दीवाना जैसी फिल्में आज भी याद की जाती हैं। वहीं उनकी फिल्म के डायलॉग “बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना” आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इसलिए उन्हें ही–मैन कहा गया।

यादगार पल
बता दें कि धर्मेंद्र 89 की उम्र में भी वे बहुत एक्टिव थे। वहीं हाल ही में “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” और “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म “इक्कीस” 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें वे अगस्त्य नंदा के साथ हैं।
बॉलीवुड में गहरा शोक
फिल्म जगत में गहरा शोक है। वहीं पूरा देश अपने प्यारे गबर और वीरू को नम आंखों से अलविदा कह रहे है।
ये भी पढ़ें: New Labour Codes: देशभर में आज से 4 नए लेबर कोड लागू, अब समय पर सैलरी और न्यूनतम वेतन अनिवार्य
[/expander_maker]




