Dhurandhar Collection: हाल ही में रीलीज़ फिल्म धुरंधर जिसमे रणबीर सिंह अक्षय खना और संजय दत्त ने अपने अलग-अलग किरदार से जनता का दिल जीता है, जिसका तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं, जो की 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के आज पूरे 19 दिन हो चुके है, जो अभी तक फिल्म का तूफान नहीं रुका और साथ ही ऐसा कारनामा करके दिखा दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
खबरों के अनुसार, धुरंधर का कलेक्शन (Dhurandhar Collection) इतना हो गया है कि सब हैरान है। देखा जाए तो फिल्म भी शानदार है। आज तक के पूरे बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई थी।
सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
बता दें कि आज इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपए का अकड़ा पार कर दिया है जो किसी ने पार नहीं किया और जिसके चलते ये पिक्चर भारत के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
प्रतिदिन बढ़ता कलेक्शन
- फिल्म की कमाई हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बनाती नजर आई है।
- पहले हफ्ते में ‘धुरंधर’ ने 218 करोड़ रुपये बटोरे
- दूसरे हफ्ते में धुरंधर फिल्म का कलेक्शन (Dhurandhar Collection) रहा 261.65 करोड़ रुपये
- तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने 99.70 करोड़ रुपये का दमदार बिजनेस किया
- 18वें दिन तक कुल कलेक्शन पहुंच चुका था 598.90 करोड़ रुपये
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 19वें दिन रात 11 बजे तक फिल्म ने 17.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली, जिससे कुल घरेलू कलेक्शन बढ़कर 616.15 करोड़ रुपये हो गया है।

बड़े-बड़े रिकॉर्ड धराशायी
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
- स्त्री 2 – 597.99 करोड़
- छावा – 585.7 करोड़
- जवान – 582.31 करोड़
कई हिट फिल्मों को पछाड़ते हुए ‘धुरंधर’ अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 बनी हुई है, जिसने 812.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
स्टारकास्ट और निर्देशन बना जीत का फॉर्मूला
लोगों के द्वारा ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह का दमदार अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार ने लोगों के दिलों पर एक खास छाप छोड़ी है। इस शानदार फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर का दौर होगा खत्म, ISRO ने लॉन्च की Blue Bird Block-2 सैटेलाइट, अब हर जगह मिलेगा नेटवर्क
[/expander_maker]



