Dhurandhar The Revenge Ratings: फिल्म Dhurandhar The Revenge इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। बता दें कि पहले ही पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद इस फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई थीं। जिसमें रिलीज़ से पहले ही फिल्म ने पेड प्रीव्यू के जरिए अच्छी कमाई कर ली, जिससे साफ हो गया कि दर्शकों में इसका कितना क्रेज है। साथ ही,इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। जिसमें ‘धुरंधर द रिवेंज’ केवल एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन, बदला और मजबूत कहानी का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। साथ ही, फिल्म की कहानी दर्शकों को शुरू से ही बांधकर रखती है और हर सीन में कुछ नया देखने को मिलता है। वहीं, कुल मिलाकर यह फिल्म एक बड़ा सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश करती है, जिसे देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
जानकारी के अनुसार फिल्म की कहानी इस बार अतीत में जाती है और एक बदले की कहानी को विस्तार से दिखाती है। जसकीरत सिंह रंगी कैसे हमजा अली मजारी बनता है, उसकी ट्रेनिंग कैसे होती है और उसके पीछे की पूरी मानसिकता क्या है। इन सभी पहलुओं को फिल्म में विस्तार से दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म में पाकिस्तान की राजनीति और आतंकवाद की पृष्ठभूमि को भी गहराई से दिखाया गया है। कहानी में भावनाएं, दर्द और बदले की आग को बहुत प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
कैसी है फिल्म?
दरअसल,फिल्म की शुरुआत ही एक दमदार डायलॉग से होती है, जो पूरे मूड को सेट कर देता है। जिसमें लगभग 4 घंटे लंबी होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को बांधकर रखने में काफी हद तक सफल रहती है। वहीं,हर फ्रेम पर मेहनत साफ नजर आती है। छोटे-छोटे डिटेल्स पर खास ध्यान दिया गया है, जिससे कहानी और ज्यादा मजबूत बनती है। फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं।हालांकि, सेकेंड हाफ की शुरुआत में फिल्म थोड़ी धीमी लगती है। कुछ जगहों पर राजनीतिक एंगल थोड़ा ज्यादा जबरदस्ती डाला हुआ महसूस होता है, जो कहानी से ध्यान हटाता है।इसके अलावा फिल्म की लंबाई भी कुछ दर्शकों को खल सकती है। VFX भी कुछ जगहों पर कमजोर लगते हैं, जो पहले पार्ट की तुलना में कम प्रभावी हैं।
जबरदस्त एक्शन और हाई लेवल वायलेंस।
- शानदार सिनेमैटोग्राफी।
- इमोशनल कनेक्ट।
- कई सरप्राइज एलिमेंट।
एक्टिंग रणवीर सिंह का करियर बेस्ट
अब अगर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत की बात करें तो वह है रणवीर सिंह की एक्टिंग। जिसमें उन्होंने इस किरदार में पूरी तरह जान डाल दी है। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि दर्शक उनके पुराने किरदार जैसे Padmaavat के खिलजी को भी भूल सकते हैं।
अन्य कलाकारों का भी प्रदर्शन है।
- अर्जुन रामपाल ने खतरनाक विलेन का रोल शानदार निभाया।
- आर माधवन ने एक बार फिर अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई।
- संजय दत्त ने अपने किरदार को मजबूती दी।
- सारा अर्जुन ने भी दमदार अभिनय किया।
- राकेश बेदी और दानिश इकबाल ने भी प्रभावित किया।

डायरेक्शन और राइटिंग
बता दें कि आदित्य धर ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह बेहतरीन डायरेक्टर हैं। जिसमें उनकी खासियत है डिटेलिंग और यही इस फिल्म में भी दिखती है। हर सीन को खास बनाने की कोशिश की गई है। फिल्म देखते समय ऐसा लगता है कि आप कहानी के बीच में ही मौजूद हैं।साथ ही,राइटिंग भी मजबूत है, हालांकि कुछ जगहों पर इसे थोड़ा संतुलित किया जा सकता था।
म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर
फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है और इसमें नए एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते हैं।
जिसमें पुराने गानों का इस्तेमाल भी बहुत ही खूबसूरती से किया गया है, जो फिल्म के इमोशन को और मजबूत बनाता है। बैकग्राउंड स्कोर एक्शन और ड्रामा को और प्रभावी बनाता है।
फिल्म की खास बातें
- दमदार कहानी और इमोशन
- रणवीर सिंह की बेहतरीन एक्टिंग
- हाई क्वालिटी एक्शन
- सरप्राइज एलिमेंट और मजबूत क्लाइमैक्स
- शानदार डायरेक्शन
फिल्म की कमजोरियां
- लंबी अवधि (लगभग 4 घंटे)
- सेकेंड हाफ की धीमी शुरुआत
- कुछ जगहों पर जबरदस्ती का
राजनीतिक एंगल - VFX में थोड़ी कमी
फाइनल वर्डिक्ट
जानकारी के लिए बता दें कि Dhurandhar The Revenge एक ऐसी फिल्म है जिसे सिर्फ देखा नहीं बल्कि महसूस किया जाता है। दरअसल,यह फिल्म सिनेमा देखने का नजरिया बदलने की क्षमता रखती है।अब अगर आप एक्शन, ड्रामा और इमोशनल कहानी पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकती है। साथ ही, इस फिल्म की रेटिंग कि बात करें तो 4 स्टार्स हैं।



