Digital India: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश करने का फैसला किया है। इसका उन्होंने आधिकारिक ऐलान भी कर दिया है। दरअसल. कंपनी के सीईओ सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद घोषणा की कि माइक्रोसॉफ्ट भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल विकास और सॉवरेन क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अच्छा निवेश को लिए तैयार है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा $17.5 बिलियन (लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी का किया धन्यवाद
वही, सत्य नडेला ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि उनका यह बेहतरीन निवेश भारत के डिजिटल लक्ष्यों का समर्थन करेगा और देश को वैश्विक AI मानचित्र पर एक विशेष ताकत के रूप में उभरकर सामने आएगा। इस एतेहासिक फैसले पर मंजूरी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद किया।
When it comes to AI, the world is optimistic about India!
Had a very productive discussion with Mr. Satya Nadella. Happy to see India being the place where Microsoft will make its largest-ever investment in Asia.
The youth of India will harness this opportunity to innovate… https://t.co/fMFcGQ8ctK
— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2025
देश में नए क्लाउड और AI डेटा सेंटर स्थापित होंगे
माइक्रोसॉफ्ट के इस निवेश के बाद भारत में अगले दो वर्षों के दौरान बेंगलुरु में नए क्लाउड और AI डेटा सेंटर को स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में कर्मचारियों और युवा पेशेवरों के अपस्किलिंग प्रोग्राम पर भी सबसे अधिक जोर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का यह कदम सुनिश्चित करेगा कि भारत में माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी हाइपरस्केल मौजूदगी स्थापित हो सके।
निवेश AI और क्लाउड कंप्यूटिंग पर केंद्रित
खबरों के अनुसार, कंपनी के द्वारा किया जा रहा यह निवेश विशेषतौर पर AI और क्लाउड कंप्यूटिंग पर केंद्रित होगा। इससे नए डेटा सेंटर और तकनीकी ढांचे के निर्माण से भारत की तकनीकी क्षमता मजबूत होगी और साथ ही देश डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को अधिक बल मिलेगा।
$20 बिलियन का निवेश
माइक्रोसॉफ्ट का 4 सालों में करीब $20 बिलियन का निवेश होगा, जो यह दिखाता है कि भारत वैश्विक सॉफ्टवेयर दिग्गजों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और आकर्षक बन गया है।
इस संदर्भ में कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह निवेश देश में न केवल रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी के विकास में भी बड़ा योगदान करेगा।
माइक्रोसॉफ्ट निवेश के फायदे
- भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
- देश में तकनीकी अवसंरचना मजबूत होगी
- नई नौकरियों का सृजन होगा
- युवाओं को नवीनतम तकनीकों में प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
- भारत को वैश्विक AI हब बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।
ये भी पढ़ें: Starlink की भारत में धमाकेदार एंट्री, ₹8,600 प्लान और ₹34,000 किट के साथ लिमिटेड हाई स्पीड इंटरनेट
[/expander_maker]



