DU Student Case: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से आज एक हैरान कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, एक छात्रा ने अपने विभाग के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष (एचओडी) पर उत्पीड़न और मानसिक दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले की घटना छात्रा ने एत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद से दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
छात्रा पर निजी तौर पर मिलने का दबाव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा दावा कर रही है कि उसी के विभाग के एक प्रोफेसर ने उस पर निजी तौर पर मिलने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो विभागाध्यक्ष ने भी कथित तौर पर प्रोफेसर के कमरे में जाने के लिए दबाव डाला।
छात्रा के बयान के अनुसार, उसे यह कहकर धमकाया गया कि वह यूनिवर्सिटी का “बहुत छोटा सा हिस्सा” है और उसका “बहुत कुछ बिगाड़ा जा सकता है”।

काबिलियत के बल पर हासिल की सफलता
छात्रा वीडियो में साफ कहती सुनाई दे रही है कि वह अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर इस मुकाम पर पहुंची है और वह किसी भी तरह के गलत दबाव को स्वीकार नहीं करेगी। छात्रा ने भी कहा है कि कुछ छात्र नंबर पाने के लिए उसके खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे हैं, जिससे उसकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
Video डिलीट करने का दबाव
- छात्रा ने बताया कि उसने संबंधित प्रोफेसर को लेकर एक रील बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर साझा की। इसी रील के बाद से विवाद अधिक बढ़ा।
- खबरों के अनुसार, जैसे ही विभागाध्यक्ष को इस रील की जानकारी मिली, तो उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जाने लगा, जिसपर छात्रा का आरोप है कि उसे बार-बार वीडियो हटाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने इसे हटाने से इनकार कर दिया।
- छात्रा का यह भी दावा है कि अब उस पर वायरल हो रहे वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। वह इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश बता रही है। छात्रा का कहना है कि वह डरने वाली नहीं है और न्याय के लिए अपनी बात खुलकर रखेगी।
- छात्रा के इस पूरे मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि एबीवीपी ने निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
- इस मामले को लेकर संगठन का कहना है कि पूरे तथ्यात्मक जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़िता को न्याय मिल सके।
नोट: सोशल मीडिया पर छात्रा का वायरल वीडियो यहां क्लिक करके देखें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा बनी जानलेवा, AQI 441 पर GRAP-4 लागू, निर्माण से लेकर वाहनों तक सख्ती
[/expander_maker]



