
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक भावुक पल है। इस एक वीडियो ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है। दरअसल, वीडियो में एक बेटी अपने पिता के सामने अपने जीवन का सबसे बड़ा सच बताते हुए नजर आती है, जिस पर पिता ने बहुत ही सही बेटी को समझाया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि बेटी Video में कहती है कि “पापा, मेरा एक बॉयफ्रेंड है…” इतना कहते ही उसकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं और वह पिता की गोद में सिर रखकर रोने लगती है।
11 सालों से एक लड़के के साथ रिश्ते में…
बेटी कहती है कि वह पिछले 11 सालों से एक लड़के के साथ रिश्ते में है और यह रिश्ता इंटरकास्ट है। वीडियो में सच बताते समय लड़की बहुत ही ज्यादा डरी हुई होती है कि अब उसका क्या होगा, लेकिन पिता के उत्तर ने बेटी की खुशी का ठिकानी ही नहीं रहा।
वीडियो में बेटी घुटनों के बल बैठकर पिता का हाथ पकड़ती है। उसकी आवाज में डर, सम्मान और समाज का दबाव साफ झलकता है।
वीडियो में बेटी के रो देती है। लड़की के आंसू उस सोच को दर्शाता है, जहां आज के समय में भी कई लोग जाति के नाम पर प्यार को गलत मान लेते हैं। वह बार-बार कहती है कि वह अपने पिता को दुख नहीं पहुंचाना चाहती। जैसे-जैसे वह अपनी बात पूरी करती है, उसकी सिसकियां और तेज हो जाती हैं।

बेटी के पिता का जवाब बना मिसाल
वीडियो में दिखाया गया है कि जब बेटी अपने पिता को सब कुछ बता देती है, तो बेटी की बात सुनने के बाद पिता का रिएक्शन लोगों के दिल को एक दम से छू जाता है। वह न तो गुस्सा करते हैं और न ही सवालों की बौछार करना शुरू करते हैं। पिता प्यार से अपनी बेटी को संभालते हैं और कहते हैं कि तो क्या हुआ बेटा, सबके होते हैं। तुम दोनों कमा रहे हो, वह भी किसी का बेटा है। जाति-पाति में कुछ नहीं रखा।”
पिता आगे समझाते हैं कि असली खुशी समाज की सोच या दिखावे में नहीं, बल्कि दिल की शांति में होती है। वह बेटी से कहते हैं कि अगर वह खुश है तो वही सबसे बड़ी बात है। पिता की ये बातें सुनकर बेटी कभी मुस्कुराती है तो कभी और ज्यादा भावुक हो जाती है।
वीडियो में मां और बहन की आवाज भी सुनाई देती है, जो बेटी को हिम्मत देती हैं। पिता बेटी से कहते हैं, “रो मत बेटा, इसमें रोने वाली क्या बात है।” यही अपनापन सभी लोगों को छू गया।
नोट: यहां देखें पूरा वायरल वीडिया क्या है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त एक्शन, बिना PUC वाहन को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल, नियम तोड़ने पर सील होंगे ये वाहन
[/expander_maker]