Plane Crash Landing: सोशल मीडिया पर एक घटना वायरल हो रही है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। दरअसल, सोमवाल की शाम के समय ट्रैफिक के बीच अचानक एक छोटे विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, और उसी दौरान वह अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गया। इस हादसे के चलते हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि यह हादसा I-95 हाईवे पर मेरिट आईलैंड के पास हुआ, जहां भारी मात्रा में ट्रैफिक भी था। बताया जा रहा है कि विमान Beechcraft 55 मॉडल का था, जिसके अंदर 27 वर्षीय पायलट और उनका साथी सवार कर रहे थे। लेकिन दोनों पायलेट सुरक्षित रहे, जबकि 57 वर्षीय महिला टॉयोटा कैमरी चला रही थी जिसको एक दम मामूली चोटें आईं पता चला है कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विमान के इंजनों में अचानक पावर लॉस
फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल (FHP) के द्वारा बताया जा रहा है कि विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गई थी। विमान में तकनीकी प्रोबलम आने के बाद पायलेट को न करते भी मजबूरन विमान हाईवे पर उतरना पड़ा। ऐसे में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान सीधे जा कर एक कार से टकरा गया, जिससे दौरान हाईवे पर एक दम भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमें फौरन मौके पर पहुंचीं और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

हाईवे कई घंटों तक रहा बंद
इस हादसे के बाद सुरक्षा के लिहाज से I-95 के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास कई घंटों तक बंद रहेगा। खबरों के मुताबिक, इसी दिन फ्लोरिडा में एक और विमान हादसे की खबर मिली। यह घटना ऑरलैंडो से लगभग 46 मील दूर DeLand इलाके में Cessna 172 विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी, जिसमे करीब 2 लोग हादसे में घायल हुए, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
वही, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हाईवे पर विमान की लैंडिंग और टक्कर का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल बना। इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि पायलट की समझ के चलते त्वरित प्रतिक्रिया और अनुभव ने बड़े नुकसान और गंभीर हादसे को टाल दिया।
ये भी पढ़ें: IndiGo Crisis News: इंडिगो संकट के बीच स्पाइसजेट ने मारी एंट्री, अब रोज 100 नई उड़ानों की तैयारी शुरू
[/expander_maker]



