Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (20) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (13) Asia Cup 2025 (15) astrology (80) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (25) BJP (33) Bollywood (36) Bollywood News (16) breaking news (29) congress (17) cricket news (28) daily horoscope (95) Delhi News (13) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (83) horoscope today (27) india (25) indian army (13) India News (20) Indian Politics (19) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (16) khaber aaj ki (507) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (24) operation sindoor (32) pakistan (17) PM Modi (46) rahul gandhi (15) Rashifal (77) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) uttar pradesh news (13) vedic astrology (39) viral video (21) women empowerment (13) zodiac signs (67)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिट्टी के तेल की भी वापसी…. सरकार का बड़ा ऐलान
खबर आज की खास

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिट्टी के तेल की भी वापसी…. सरकार का बड़ा ऐलान

LPG Cylinder Supply India: सरकार ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच LPG और पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर स्थिति को साफ की है। शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन के भीतर गैस सिलेंडर देने की व्यवस्था की गई। साथ ही, मिट्टी के तेल की भी वापसी। आइए जानते हैं यहां पूरी जानकारी
Aparna PanwarBy Aparna PanwarMarch 12, 20265 Mins Read
शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर
शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Supply India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और समुद्री रास्तों पर असर की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें सरकार ने साफ कहा है कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सामान्य तरीके से जारी रहेगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) की सप्लाई भी राज्यों को दी जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार का यह भी कहना है कि शहरी क्षेत्रों में लोगों को करीब 25 दिन में LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि लगभग 45 दिन रखी गई है। जिसमें यह व्यवस्था आपूर्ति को बेहतर तरीके से मैनेज करने और सभी तक गैस पहुंचाने के लिए की गई है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने दी सफाई

बता दें कि हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में कमर्शियल शिपिंग प्रभावित होने की खबरों से दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है। इसी बीच भारत सरकार ने प्रेस वार्ता कर स्थिति का हल निकल लिया है। जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि भारत रोजाना लगभग 55 लाख बैरल कच्चे तेल का उपयोग करता है और फिलहाल इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिफाइनिंग देश बन चुका है और घरेलू स्तर पर कच्चे तेल का उत्पादन भी बढ़ रहा है।

LPG की सप्लाई सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

सरकार ने लोगों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें। अधिकारियों के मुताबिक भारत में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा आयात के जरिए आता है, लेकिन फिलहाल इसकी सप्लाई पूरी तरह ठीक है।साथ ही, पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार सभी गैस एजेंसियों और वितरण केंद्रों को आदेश दिया गया है कि वे सप्लाई चेन को लगातार चालू रखें, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके। सरकार ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त आपूर्ति भी राज्यों को दी जाएगी।

शहर और गांव के लिए अलग-अलग व्यवस्था

सरकार ने गैस वितरण को बेहतर बनाने के लिए शहर और गांव के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की है।

  • शहरी क्षेत्रों में LPG सिलेंडर की आपूर्ति लगभग 25 दिनों में की जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की उपलब्धता 45 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाएगी।

केरोसिन (मिट्टी का तेल) की भी होगी सप्लाई

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जरूरत पड़ने पर राज्यों को 48,000 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उन क्षेत्रों में राहत मिलेगी जहां अब भी कई परिवार खाना बनाने या अन्य जरूरतों के लिए मिट्टी के तेल पर निर्भर हैं। वहीं, इसके अलावा बिजली उत्पादन और औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोयले की आपूर्ति भी बढ़ाने की तैयारी की गई है।

जहाजों के लिए एडवाइजरी, कंट्रोल रूम सक्रिय

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि समुद्री मार्गों पर स्थिति को देखते हुए जहाजों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम बनाया गया है जो लगातार जहाजों की गतिविधियों और सुरक्षा की निगरानी कर रहा है। सरकार का कहना है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

LPG Cylinder Supply India
LPG Cylinder Supply India
विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद जारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का कहना है कि खाड़ी क्षेत्र में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए दूतावास लगातार काम कर रहे हैं।

  • ईरान में लगभग 9,000 भारतीयों को सहायता दी जा रही है।
  • दुबई में फंसे एक भारतीय नाविक के शव को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।
  • यूएई से भारत आने वाली उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
फेक न्यूज से सावधान रहने की अपील

दरअसल, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारी सी. सेंथिल राजन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी से जुड़ी कई खबरें भ्रामक और पुरानी वीडियो क्लिप्स के जरिए फैल रही हैं। लोगों को ऐसी खबरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सरकार ने टीवी चैनलों और मीडिया संस्थानों से भी कहा है कि वे पुराने वीडियो या तस्वीरों को बार-बार प्रसारित करने से बचें और खबरों के साथ सही तारीख और समय जरूर दिखाएं।

सरकार ने भरोसा दिलाया ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित

जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने साफ किया है कि देश में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त है और सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। सरकार के अनुसार भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक भंडार, आयात व्यवस्था और रिफाइनिंग क्षमता है, जिससे किसी भी संकट की स्थिति में देश की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। साथ ही, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Gas Cylinder Delivery Rule Kerosene Supply LPG Cylinder News LPG Supply India Petroleum Ministry India
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक

13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

March 12, 2026
Monalisa Wedding

Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई ‘मोनालिसा’ ने चुपचाप मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी,घर पर लटका ताला

March 12, 2026
Farooq Abdullah

Farooq Abdullah Attack: 20 साल से मारना चाहता था,फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल कौन?

March 12, 2026
News
आज का राशिफल

Horoscope Today: मेष से मीन तक 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन, जानें अपना भविष्य

March 12, 2026
शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर

शहर में 25 दिन और गांव में 45 दिन में मिलेगा गैस सिलेंडर, मिट्टी के तेल की भी वापसी…. सरकार का बड़ा ऐलान

March 12, 2026
तिरंगा लपेटकर जश्न मनाने पर विवाद में घिरे हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya Flag Complaint: तिरंगा लपेटकर जश्न मनाने पर विवाद में घिरे हार्दिक पंड्या, पुलिस में शिकायत दर्ज

March 12, 2026
13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक

13 और 14 मार्च को लगातार बंद रहेंगे बैंक! जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

March 12, 2026
Ekadashi Kab Hai

Papamochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च,किस दिन रखना सही रहेगा व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

March 12, 2026
Monalisa Wedding

Monalisa Wedding: महाकुंभ से वायरल हुई ‘मोनालिसा’ ने चुपचाप मुस्लिम बॉयफ्रेंड से कर ली शादी,घर पर लटका ताला

March 12, 2026
Farooq Abdullah

Farooq Abdullah Attack: 20 साल से मारना चाहता था,फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल कौन?

March 12, 2026
आज का राशिफल

Today Horoscope 11 March 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

March 10, 2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.