Goa Nightclub Incident: गोवा में 6 दिंसबर की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिससे पूरे राज्य में दहशत का मौहल है। दरअसल, नॉर्थ गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक फेमस नाइटक्लब में आधी रात को करीब 12 बजे के आस-पास सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। यह धमाका इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में पूरा क्लब में आग लग गई।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
खबरों के अनुसार, अचानक आग लगने से क्लब आग का गोला बन गया और अंदर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। धमाके के तुरंत बाद ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई लोग अंदर ही फंस रह गए।
घटना में 23 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग और पुलिस टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना में लगभग 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से कई का शव बुरी तरह जल चुका था। वही, कुछ लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई।
मुख्यमंत्री सावंत खुद घटनास्थल पर पहुंचे
इस हादसे की सूचना मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। उन्होंने पुष्टि की कि मृतकों में अधिकतर नाइटक्लब के किचन स्टाफ शामिल थे, जिनमें तीन महिलाएं भी थीं। इसके अलावा कई टूरिस्ट भी इस हादसे का शिकार हुए।

फायर सेफ्टी नॉर्म्स का नहीं किया पालन
सीएम सावंत ने कहा कि जांच से पता चला है कि नाइटक्लब ने फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं किया था। उन्होंने साफ कहा कि क्लब मैनेजमेंट के साथ-साथ उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने बिना सुरक्षा मानकों के इस क्लब को चलने की मंजूरी दी है।
वही, गोवा पुलिस चीफ आलोक कुमार ने कहा कि आग की मुख्य वजह सिलेंडर ब्लास्ट ही है। सभी 23 शव निकालकर बम्बोलिम मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए हैं, जहां उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा, स्थानीय भाजपा विधायक माइकल लोबो ने कहा कि पुलिस और फायरफाइटर्स ने रातभर रेस्क्यू में जुटी रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अब जिले के सभी नाइटक्लब का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा, जिन भी क्लबों के पास सही परमिशन और सुरक्षा इंतजाम नहीं होंगे, उनके लाइसेंस को रद्द किए जाएगा।
हादसा पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान हुआ
जानकारी के लिए बता दें कि यह हादसा गोवा के पीक टूरिस्ट सीजन के दौरान हुआ। इस समय राज्य में भीड़ अधिक होती है। इस संदर्भ में प्रशासन ने साफ कहा है कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच होगी और पूरी रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली–NCR में हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, देश के इन राज्यों में शीतलहर और कोहरा बढ़ा, IMD ने जारी किया अलर्ट
[/expander_maker]



