Nightclub Incident News Update: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में बीते रविवार की रात को लगी भीषण आग पर बारिकी से जांच की जा रही है। इस हादसे में करीब 25 लोगों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक हादसे में गोवा पुलिन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने क्लब से जुड़े मालिकों अब एक्शन लेना शुरू कर दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इसी क्रम में आज गोवा पुलिस ने क्लब के प्रमुख मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है।
हादसे के बाद देश छोड़कर फरार
खबरों के अनुसार, इस खतरनाक हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स भारत छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। जांच से सामने आया कि जब क्लब में आग बुझाने और लोगों को बचाने का प्रयास जारी था, उसी समय क्बल के दोनों ही मालिक जोकि भाई है, वह थाईलैंड जाने की फ्लाइट टिकट बुक कर ली थी। उन्होंने 7 दिसंबर की रात 1:17 बजे दोनों ने मेकमायट्रिप पर लॉग इन किया और कुछ घंटों के बाद, सुबह 5:30 बजे दिल्ली से फुकेत के लिए इंडिगो की उड़ान से रवाना हो गए।
पासपोर्ट एक्ट के तहत कार्रवाई
विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 के सेक्शन 10A के तहत केंद्र सरकार या कोई डेजिग्नेटेड अधिकारी किसी भी संदिग्ध के पासपोर्ट को सस्पेंड करने का आधिकार है। ऐसे मामलों में व्यक्ति को देश छोड़ने की अनुमति भी नहीं दी जाती है। जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, उस समय तक पासपोर्ट निलंबन रहता है। बताया जा रहा है कि अगला कदम लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट को पूरी तरह रद्द करने का हो सकता है।
इंटरपोल और लुक-आउट नोटिस जारी
खबरों की मानें, तो वर्तमान में लूथरा ब्रदर्स इस समय थाईलैंड के फुकेट में मौजूद है। उनके खिलाफ लुक-आउट नोटिस और इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। जांच एजेंसियां से लगातार उनसे जुड़े सबूत जुटाने और उन्हें भारत लाने के प्रयास में अपनी हर एक कोशिश करने में जुटी है।

अजय गुप्ता को किया गया गिरफ्तार
हादसे की जांच के दौरान पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसका नाम अजय गुप्ता बताया जा रहा है, जो ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब के चार मालिकों में से एक है। पुलिस का मानना है कि सुरक्षा मानकों की प्रबंधन के कारण अनदेखी करना इस घटना का सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।
स्टाफ और टूरिस्ट की हुई थी मौत
जानकारी के लिए बता दें कि गोवा के इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में 20 स्टाफ मेंबर और 5 पर्यटक शामिल थे। नाइट क्लब में आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और वह अंदर ही मर गए।
बता दें कि गोवा पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और फॉरेंसिक टीमें घटना के बाद से लगातार सबूतों की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और सभी मालिकों को पूछताछ के लिए भी जल्द भारत लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: India-Italy News: जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी को दिया इटली दौरे का न्योता, भारत-इटली रिश्तों में दिखा नया उत्साह
[/expander_maker]



