Gold-Silver Price Crash: आज के दिन भारतीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत भले ही तेजी से हुई हो, लेकिन कुछ ही समय में दोनों धातुएं की कीमते टूट गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में ऐसी तेज गिरावट देखने को मिली है कि यह अपने उच्चतम स्तर से 21 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं, सोना के भाव करीब 2800 रुपये नीचे आ गया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
चांदी का भाव अचानक गिरा
MCX पर चांदी ने कारोबार की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई और 2.54 लाख रुपये प्रति किलो का नया लाइफ टाइम हाई छू लिया। लेकिन यह तेजी ज्यादा देर नहीं टिक पाई। थोड़ी ही देर में चांदी के दाम तेजी से फिसले और कारोबार के दौरान यह 2,32,663 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे। यानी एक झटके में चांदी करीब 21,500 रुपये सस्ती हुई। बाजार में इस अचानक आई गिरावट ने हर एक निवेशकों को चौंका कर रख दिया है।
सोने की चमक पड़ी फीकी
चांदी की तरह ही सोने की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव काफी अधिक देखने को मिला है। MCX पर 5 फरवरी एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने ने हल्की गिरावट के साथ कारोबार का दिन शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर में यह तेजी पकड़ते हुए 1,40,444 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया। चांदी में गिरावट आते ही सोने के भी दाम कम होने शुरू हुए और यह 1,37,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तरह से सोना अपने दिन के हाई से करीब 2798 रुपये सस्ता हुआ।

घरेलू बाजार में भी गिरावट
MCX के साथ-साथ घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोना-चांदी सस्ती देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,38,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, लेकिन बाजार बंद होते-होते यह गिरकर 1,36,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। यानी एक ही दिन में सोने की कीमत 1380 रुपये तक घट गई।
आज के सोने के ताजा रेट (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट गोल्ड: 1,36,780 रुपये
- 22 कैरेट गोल्ड: 1,33,350 रुपये
- 20 कैरेट गोल्ड: 1,21,740 रुपये
- 18 कैरेट गोल्ड: 1,10,790 रुपये
- 14 कैरेट गोल्ड: 88,220 रुपये
ये भी पढ़ें: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, 66 वार्डों में शामिल हुए कई नए चेहरे शामिल
[/expander_maker]



