Google Gmail Update: गूगल जीमेल यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट जारी हुई है। जिसमें सालों से यूजर्स की सबसे बड़ी समस्या थी कि एक बार बनाई गई @gmail.com वाली “Email Id” को बदला नहीं जा सकता था। बता दें कि अब Google इस नियम को बदल रहा है। साथ ही कंपनी अब धीरे–धीरे नया फीचर अपडेट भी कर रही है। जिसमें यूजर्स अपना ईमेल एड्रेस बदल सकेंगे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जीमेल अपडेट (Gmail Update)
जानकारी के लिए बता दें कि यह खास फीचर उन लाखों लोगों के लिए काफी राहत की खबर है जो स्कूल-कॉलेज के समय बनाई गई अजीब या अनप्रोफेशनल आईडी से परेशान हैं। अब बिना नया अकाउंट बनाए और बिना डेटा खोए, यूजर्स नया यूजरनेम चुन सकेंगे। आपकी सभी मेल, फोटो, ड्राइव फाइल्स, यूट्यूब सब्सक्रिप्शन और खरीदारी सब कुछ पहले जैसा रहेगा।
दरअसल, इसमें खास बात यह है कि ईमेल पूरी तरह से बंद नहीं होगा। जिसमें वह एक ईमेल के तरह काम करेगा मतलब पुराने एड्रेस पर आने वाला मेल भी नए इनबॉक्स में पहुंचेगी। वहीं, पुराने एड्रेस से भी गूगल लॉगिंग कर सकते हैं।
गूगल के कुछ नियम (Google Rules)
- एक बार एड्रेस चेंज करने के बाद 12 महीने तक दुबारा चेंज नहीं कर सकते हैं।
- एक अकाउंट में केवल तीन बार ही ईमेल एड्रेस चेंज करा जा सकता है।
- बता दें कि पुराना एड्रेस कोई और इस्तेमाल नहीं कर पाएगा, साथ ही वह आपके लिए रिजर्व रहेगा।

न्यू गूगल जीमेल अपडेट
दरअसल, गूगल का कहना है कि यह खास फीचर सभी यूजर्स तक धीरे–धीरे पहुंचेगा। वहीं, अभी सभी अकाउंट्स में यह ऑप्शन नहीं है। जिसमें आप अपने गूगल अकाउंट सेटिंग में जाकर पर्सनल इन्फो और ईमेल सेक्शन में चेक कर सकते हैं।
इतिहास में सबसे बड़ा अपडेट
यह खास बदलाव Gmail के इतिहास में सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। प्रोफेशनल्स, फ्रीलांसर और आम यूजर्स के लिए यह डिजिटल रीब्रांडिंग का अच्छा मौका होगा। वहीं, गूगल ने अभी तारीख नहीं बताई, लेकिन जल्द सभी को मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Veer Bal Diwas पर राष्ट्रपति ने बच्चों को मरणोपरांत मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मान, जानें पूरी डिटेल
[/expander_maker]



