Digital Credit Card: डिजिटल पेमेंट की तरफ ने एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए Google ने भारत में UPI की प्रक्रिया को ओर भी आसान बना दिया है। दरअसल, Google Pay और Axis Bank ने मिलकर Google Pay Flex Axis Bank Credit Card को लॉन्च कर दिया है। यह एक ऐसा डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जिससे ग्राहक UPI के माध्यम से भी अब मिनटों में क्रेडिट पर पेमेंट कर पाएंगे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
Google के इस फीचर्स की खासियत यह है कि यह कार्ड पूरी तरह से फ्री है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको फिजिकल कार्ड (Physical Card) रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card क्या है?
गूगल पे फ्लेक्स एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड (Google Pay Flex Axis Bank Credit Card) एक डिजिटल क्रेडिट कार्ड है, जिसे Axis Bank ने जारी किया है। यह RuPay नेटवर्क से जुड़ा है और सीधे Google Pay ऐप में इंटीग्रेट है। ताकि जो लोग हर दिन UPI का इस्तेमाल करते हैं, वह इसका इस्तेमाल आसानी से कर पाएंगे।
UPI से अब क्रेडिट पर पेमेंट
इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यूजर किसी भी दुकान पर मौजूद UPI QR कोड को स्कैन करके क्रेडिट पर पेमेंट कर सकते हैं। आमतौर पर UPI पेमेंट सीधे बैंक खाते से होता है, लेकिन इस कार्ड के जरिए वही पेमेंट क्रेडिट लाइन से हो जाएगा। RuPay नेटवर्क होने की वजह से इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों जगह बड़े पैमाने पर स्वीकार किया जाएगा।

Flex by Google Pay क्यों लगा?
Google के मुताबिक भारत में आज भी बहुत कम लोग ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसी गैप को भरने के लिए Flex by Google Pay को इंडिया में लाया गया है। ताकि बिना फिजिकल डॉक्यूमेंट्स के लोग डिजिटल क्रेडिट का फायदा आसानी से उठा सकें।
कैसे करें आवेदन?
Google Pay Flex Axis Bank Credit Card के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है। यूजर Google Pay ऐप के जरिए जीरो कॉस्ट पर कार्ड के लिए भी तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। जैसे ही आपको अप्रूवल मिल जाएगा, आप तुरंत कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं।
कब मिलेगा यह कार्ड?
यह डिजिटल क्रेडिट कार्ड चुनिंदा ग्राहकों को ही मिलेगा। Google का कहना है कि आने वाले समय में इसे ज्यादा से ज्यादा भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें: रेलवे का बड़ा फैसला, अब यात्रा से सिर्फ 10 घंटे पहले पता चलेगा टिकट स्टेटस
[/expander_maker]



