Google Pixel 10a : Google का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 10a लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर खूब सुर्खियाँ बटोर रहा है. हाल ही में इस फोन का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक मिली है. लीक हुई तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही दिखता है. यानी इस बार Google ने लुक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन नया कलर वेरिएंट यूजर्स को आकर्षित कर सकता है. सबसे बड़ी अपडेट यह है कि Google Pixel 10a के प्री-ऑर्डर्स 18 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हैं. यह इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले साल Pixel 9a को मार्च में लॉन्च किया गया था, जबकि इस बार Google फरवरी में ही Pixel 10a उतारने जा रहा है. माना जा रहा है कि ऐसा करके Google ने Apple के आने वाले iPhone 17e से पहले बाज़ार में बढ़त बनाने की रणनीति अपनाई है, क्योंकि iPhone 17e की लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Google Pixel 10a का फर्स्ट लुक,डिजाइन में कितना बदलाव?
लीक हुई तस्वीरों में Pixel 10a का डिजाइन काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही नजर आ रहा है.
क्या है डिजाइन में नया?
Google Pixel 10a फोन का कैमरा मॉड्यूल और बैक पैनल लगभग पुराने मॉडल जैसा ही है. ब्लू शेड वेरिएंट Pixel 9a से मिलता-जुलता दिख रहा है. इस बार एक नया कलर वेरिएंट आने की उम्मीद है, जो यूजर्स के लिए नया हो सकता है.
यानी अगर आप Pixel 9a इस्तेमाल कर चुके हैं, तो Pixel 10a आपको डिजाइन के मामले में बहुत नया नहीं लगेगा. हालाँकि, Google ने इस बार डिजाइन से ज्यादा परफॉर्मेंस और AI फीचर्स पर फोकस किया है.
प्री-ऑर्डर डेट और लॉन्च टाइमलाइन
Google Pixel 10a का प्री-ऑर्डर 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है और इसकी संभावित सेल या डिलीवरी फरवरी केआखिरी से या मार्च की शुरुआत से हो सकती है.
टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि Google का फरवरी में Pixel 10a लाना एक स्ट्रैटेजिक मूव है, ताकि मिड-रेंज सेगमेंट में पहले पकड़ बना सके और iPhone 17e जैसे फोनों से पहले यूजर्स को आकर्षित कर सके.
Google Pixel 10a के संभावित फीचर्स
हालांकि Google ने अभी आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स और ट्रेंड्स के आधार पर Pixel 10a में ये फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:
- नया या अपग्रेडेड Tensor चिपसेट
- Pixel 9a के मुकाबले बेहतर AI प्रोसेसिंग
- स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट
कैमरा में सुधार:
- Pixel सीरीज़ हमेशा कैमरा के लिए जानी जाती है.
- बेहतर नाइट फोटोग्राफी
- AI-बेस्ड फोटो एडिटिंग फीचर्स
- वीडियो रिकॉर्डिंग में स्टेबिलिटी सुधार
डिस्प्ले:
- फुल HD+ OLED डिस्प्ले
- बेहतर ब्राइटनेस
- स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए हाई रिफ्रेश रेट
बैटरी और चार्जिंग:
- Pixel 9a से थोड़ी बेहतर बैटरी लाइफ
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन से बेहतर बैटरी बैकअप
Google Pixel 10a की संभावित कीमत क्या है?
अभी तक कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि Pixel 10a की कीमत मिड-रेंज सेगमेंट में ही रहेगी.भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹35,000 से ₹40,000 के बीच रह सकती है. हालांकि,प्री-ऑर्डर और ऑफर्स में बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज ऑफर मिल सकते हैं.
क्या Pixel 10a आपके लिए सही अपग्रेड है?
Google Pixel 10a खरीदें अगर आप Pixel 6a/7a जैसे पुराने मॉडल इस्तेमाल कर रहे हैं.अगर आपको बेहतर AI फीचर्स और कैमरा चाहिए या फिर आप फरवरी में नया फोन लेना चाहते हैं. तो Google Pixel 10a आपके लिए सही अपग्रेड है.
Google की क्या है रणनीति Apple से पहले लॉन्च क्यों?
Google ने Pixel 10a को फरवरी में लाकर Apple से पहले बाज़ार में उतरने की चाल चली है. हालांकि, iPhone 17e को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. ऐसे में जो यूजर्स नया फोन लेने की सोच रहे हैं या जो Pixel 9a या पुराने Android फोन इस्तेमाल कर रहे हैं. वे फरवरी में ही Pixel 10a खरीद सकते हैं. जिससे Google को सेल्स और मार्केट शेयर में फायदा मिलने की उम्मीद है.



