Gorakhpur Floating Restaurant: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में बना फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) जो पहले कभी शहर की पहचान हुआ करता था। वह अब बदनामी की वजह बनता जा रहा है। रामगढ़ताल झील पर बना यह रेस्टोरेंट करीब 10 करोड़ रुपये अधिक लागत से बना है। दरअसल, इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है।
बता दें कि इस रेस्टोरेंट के चलते रामगढ़ताल झील पर आए दिन मारपीट, हुड़दंग और छेड़छाड़ और शराबखोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है, जिससे गोरखपुर की छवि को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
रेस्टोरेंट को भेजा नोटिस
जिले के डीएम कृष्णा करुणेश ने शहर में बढ़ते मामले को देखते हुए रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस भेजा। ये ही नहीं उन्होंने लाइसेंस रद्द करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा डीएम ने कहा कि अगर संचालक जनता की भलाई में सही जवाब नहीं दे पाए, तो उनके रेस्टोंरेट का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बना नशे और हुड़दंग का अड्डा
रामगढ़ताल का फ्लोटिंग रेस्टोरेंट देश का सबसे बड़ा रेस्टोरेंट अब नशेबाजी, हुड़दंग का असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में देर रात तक शराब परोसी जाती है।
परिवारों के लिए बनाया गया यह रेस्टोरेंट अब नशेबाजी और हुड़दंगियों का अड्डा बन चुका है।
इसके अलावा मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी यह आए दिन बढ़ रही है, जिसके चलते परिवारों समेत अन्य अच्छे घर के बच्चों ने यहां आना-जाना बंद कर दिया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह तीन मंजिला रेस्टोरेंट अब परिवारों के लिए सुरक्षित नहीं रहा है। यह हो रहे झगड़े और मारपीट के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर डाले जाते हैं और उन वीडियो पर लोगों अपनी प्रतिक्रिया भी जाहीर करते हैं।

रामगढ़ताल झील पर बने रेस्टोरेंट की डिटेल
गोरखपुर के के इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन 19 सितंबर 2024 को सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया था। इसे देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट भी माना जाता है।
इसमें एक साथ 150 लोग आसानी से बैठकर मनोरंजन कर सकते हैं। यह तीन मंजिला रेस्टोरेंट 5 स्टार सुविधाओं से लैस और यहां नॉनवेज खाना प्रतिबंधित है।