गुवाहाटी में इंस्टाग्राम ऑनलाइन दोस्ती के जरिए एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। असम सीआईडी ने मध्य प्रदेश के देवास से 26 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसकी तस्वीरें-वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया है।
युवक ने बनाया लड़की का शर्मनाक वीडियो
आरोपी ने 2021 में लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्तों की थी। बातचीत बढ़ जाने के बाद 2022 में युवक गुवाहाटी आया और लड़की के साथ यौन शोषण किया। युवक ने लड़की की शर्मनाक वीडियो और तस्वीरें बनाई, जिनका इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेलिंग करने के लिए किया। युवक ने लड़की को धमकी भी दी वह तस्वीरें और वीडियो उसके परिवार वालों और दोस्तों को भेज देगा। युवक 2024 में फिर से लड़की के साथ यौन शोषण करने के लिए आया था, लेकिन लड़की ने बड़ी हिम्मत जुटाकर मिलने से माना कर दिया।
इसके बाद युवक गुस्से में आकर फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लड़की को परेशान करता रहा। तभी लड़की ने परेशान होकर अपने पिता को सब बताया। पिता ने तुंरत जाकर CID CYBER पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने BNS और POCSO ACT के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम ने की जांच
CID की टीम ने देवास से युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फेक डॉक्यूमेंट्स शो किया और अपने आपको नाबालिग बताया, लेकिन पुलिस ने फौरन आरोपी के स्कूल से सही डॉक्यूमेंट्स हासिल कर लिया।
रोपी को गुवाहाटी से लाया जा रहा है और जल्द ही गुनहगार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह मामला काफी गंभीर बताया गया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा व्यापारियों को बड़ी राहत, राज्य सरकार ने बिनौला मशीन की फीस की आधी, जानें नए रेट