ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण मिलता है।
यह विटामिन, मिनरल और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं।
जिन्हें खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे बीमारियां दूर रहती हैं और एजिंग कम करने में भी मदद मिलती है।
खासतौर से अखरोट और बादाम सेहत के लिए सबसे ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।
अखरोट दिल और मस्तिष्क को मजबूत बनाने बहुत सहायक होता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जानिए अखरोट किस अंग के लिए फायदेमंद और क्या है फायदा?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
अखरोट में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा फैटी एसिड दिमाग के लिए भी कमाल का काम करता है।
फाइबर से भरपूर होने के कारण अखरोट पेट के लिए भी लाभदायक माना जाता है।
इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इससे शरीर में बढ़ रही सूजन भी कम हो जाती है।
अखरोट है विटामिन का भंडार

अखरोट में कई विटामिन्स पाए जाते हैं जैसे विटामिन ई, विटामिन ए और विटामिन सी।
वहीं अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
अखरोट में फोलेट, जिंक, कॉपर और सेलेनियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं।
आप रोज अखरोट खाकर अपनी विटामिन K की कमी को पूरा कर सकते हैं।
फास्फोरस और कोलीन बढ़ाने के लिए अखरोट जरूर खाना चाहिए।
इसके अलावा प्रोटीन, कार्ब, फाइबर, सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट भी अखरोट में पाए जाते है
अखरोट खाने का सही तरीका
अखरोट को ऐसे ही सूखा खा सकते हैं। लेकिन इसे और असरदार बनाने के लिए अखरोट को पानी में भिगोकर खाएं।
2-3 अखरोट को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाएं। इससे शरीर को बहुत फायदे होंगे।
[/expander_maker]



