Hera Pheri 3 इन दिनों काफी चर्चा में है। शुरुआत में परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच फीस को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें उनकी सामान्य फीस से तीन गुना ज्यादा पैसे दिए जा रहे थे, फिर भी उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन पर ₹25 करोड़ का केस भी किया था।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
Hera Pheri (2000): पहली फिल्म में कितनी फीस मिली थी?
पहली Hera Pheri फिल्म सिर्फ ₹7.5 करोड़ में बनी थी और बॉक्स ऑफिस पर ₹24.5 करोड़ की कमाई की थी। एक यूट्यूब चैनल Reality Universe के अनुसार, उस समय तीनों कलाकारों को यह फीस मिली थी:
- अक्षय कुमार – ₹20 लाख
- सुनील शेट्टी – ₹19–20 लाख
- परेश रावल – ₹16–17 लाख
- तब्बू – ₹8–9 लाख
Hera Pheri 3 (2024): अब कितनी फीस मिल रही है?
अब जब फिल्म का तीसरा भाग बन रहा है, तो सितारों की फीस भी काफी बढ़ गई है।
- अक्षय कुमार: उन्हें फिल्म के लिए ₹20 करोड़ मिल रहे हैं। साथ ही, वे फिल्म की कमाई में भी हिस्सा लेंगे। इस तरह से उनकी कुल कमाई ₹60 करोड़ से ₹145 करोड़ तक हो सकती है।
- परेश रावल: पहले उन्होंने ₹11 लाख साइनिंग अमाउंट लिया था, जिसे विवाद के बाद वापस कर दिया। अब उन्हें Hera Pheri 3 के लिए करीब ₹15 करोड़ मिल रहे हैं।
- सुनील शेट्टी: उनकी फीस की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन खबरों के अनुसार उन्हें ₹2 से ₹5 करोड़ के बीच भुगतान किया जा रहा है।
[/expander_maker]



