Hong Kong fire: हांगकांग के क्वुन टोंग इलाके में स्थित वांग फुक कोर्ट नाम की पुरानी हाईराइज रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लगी। आग की लपटों ने कुछ ही घंटों में भयानक रूप ले लिया, जिसमें अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है, 70 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल है और 300 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
यह हांगकांग के इतिहास का सबसे भयानक अग्निकांड माना जा रहा है, जिससे पूरा शहर दस्त में है।
कैसे लगी आग
दरअसल, इमारत की दीवारों और खिड़कियों पर रिनोवेशन के दौरान प्लास्टिक शीट, स्टाइरोफोम और फोम बोर्ड लगाए गए थे। बता दें कि यह सभी चीजें बहुत जल्दी जलने वाली और जहरीला धुआं छोड़ने वाली होती हैं। जिससे आग लगते ही यह सामग्री पिघलकर लपटों को ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। जिस वजह से इमारत धुएं और आग से घिर गई।

वजह आग नहीं धुआं है
फायर अधिकारयों का कहना है कि ज्यादातर लोगों की मौत आग में जलने से नहीं,बल्कि घुटन और जहरीले धुएं से हुई है। वहीं,कई फ्लैटों की वेंटिलेशन खिड़कियां भी फोम से बंद कर दी गई थीं। जिसके वजह से धुआं बाहर नहीं निकल पाया और ऑक्सीजन खत्म हो गई। सीढ़ियां और गलियारे धुएं से पूरी तरह भर गए। जिससे लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सके।
भारत के हाईराइज अलर्ट
दिल्ली– NCR, मुंबई और बेंगलुरू समेत कई देशों में लाखों लोग ऊंची इमारतों में रहते हैं। लेकिन सोसाइटी रिनोवेशन या वॉटरप्रूफिंग के नाम पर खिड़कियों दीवारों पर प्लास्टिक फोम और ज्वालशील सामग्री लगा देते है।
सावधानी बरतें
- खिड़की और बालकनी में प्लास्टिक-फोम की कोई शीट न लगाएं।
- वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां कभी बंद न करें
- घर में स्मोक डिटेक्टर और छोटा फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें
- सोसाइटी से कहें कि रेनोवेशन में सिर्फ फायर रिटार्डेंट सामग्री ही इस्तेमाल हो
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को होगी भारत-पाक की सुपर टक्कर, टी20 WC शड्यूल जारी
[/expander_maker]



