Rashifal 1 February 2026: 1 फरवरी 2026 रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे थकान हो सकती है। गुस्से में फैसला लेने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों दिन संतुलन और समझदारी का है। काम में मेहनत रंग लाएगी। सीनियर्स खुश रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा। निवेश या बचत को लेकर अच्छा फैसला ले सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज सोच-समझकर कदम उठाने का दिन है। काम में दबाव रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। रिश्तों में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज भावनात्मक दिन रहेगा। काम में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों में स्थिरता रहेगी। नींद और आराम का ध्यान रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आत्मविश्वास से भरा दिन है। काम में तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज दिन व्यस्त रहेगा। काम में बारीकियों पर ध्यान दें। खर्च बढ़ सकता है। सेहत में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों संतुलन बनाकर चलने का दिन है। दफ्तर में बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है, खुद को समय दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों दिन में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम में धैर्य रखें। खर्च सोच-समझकर करें। तनाव से दूर रहें।
धनु राशि
धनु राशि वालों दिन सकारात्मक है। नए मौके मिल सकते हैं। पैसों में लाभ के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन नतीजे अच्छे मिलेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों नए विचार और योजनाओं का दिन है। काम में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों भावनाओं पर नियंत्रण रखें। काम में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। पैसों में लाभ संभव है, खर्च पर नजर रखें।
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam1 Fabuary 2026: पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी



