Rashifal 19 November 2025: 19 नवंबर 2025 बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों धन का ध्यान रखें। ऑफिस में छोटी-मोटी परेशानी आएगी लेकिन काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत और मूड दोनों अच्छे रहेंगे।
वृषभ
आज पूरी संभावना है कि , किसी का जवाब पॉजिटिव मिल सकता है। पैसे के मामले में सावधान रहें। सिंगल लोग पार्टनर की तलाश में ब्रेक लें, सही व्यक्ति खुद आएगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों ईमानदारी से काम करें। ऑफिस की परेशानी आज ही सुलझाएं। गुस्सा कंट्रोल करें। पैसों का मामला आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क
कर्क राशि वालों आज अपने बॉस से ज्यादा बात करें। काम में मन कम लग रहा है तो कारण पता करें। पॉजिटिव सोच रखें और कंफर्ट जोन से बाहर निकलें।
सिंह
सिंह राशि वालों अपने लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच गए हैं। मुश्किलों से डरें नहीं। अगर रिश्ते में सिर्फ आप ही मेहनत कर रहे हैं तो इस पर जरूर ध्यान दें।

कन्या
कन्या राशि वालों ऐसी चीज करें जो आपको खुशी दे। अच्छी एनर्जी से अच्छे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। ब्रह्मांड पर भरोसा रखें।
तुला
तुला राशि वालों रोज योग करें। जीवन में प्यार, करियर, पैसा और सेहत सभी क्षेत्रों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन्हें खुले मन से अपनाएं।
वृश्चिक
आज अपने ऊपर ज्यादा बोझ न डालें। जीवन में संतुलन बनाएं रखें। धैर्य रखें और झगड़े से बचें। आज दिन बदलाव भरा रहेगा।
धनु
धनु राशि वालों पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। आज दिन सामान्य रहेगा। काम में भाग-दौड़ हो सकती है। सेहत और घर के बड़ों का ध्यान रखें।
मकर
मकर राशि वालों पैसे समझदारी से खर्च करें। सिंगल लोगों को ऑफिस या क्लास में कोई पसंद आ सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। रोज व्यायाम करें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों पार्टनर से अनबन न करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार के साथ समय बिताएं। दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरा रहेगा।
मीन
मीन राशि वालों रोज की रूटीन से थोड़ा समय निकालकर अपना मनपसंद काम करें। मूड बहुत अच्छा रहेगा और नए कनेक्शन बनेंगे।
ये भी पढ़ें: साबरमती जेल में बंद ISKP आतंकी को कैदियों ने पीटा, रिसीन से बनाया था लोगों को मारने का प्लान
[/expander_maker]



