Rashifal 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में बढ़ोतरी संभव है, हालांकि स्थान परिवर्तन के संकेत भी मिल सकते हैं। वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों क्रोध से बचें और बातचीत में संयम रखें। आर्थिक मामलों में चुनौतियों को आप समझदारी से संभाल लेंगे। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों परिस्थितियां थोड़ी मुश्किल रह सकती हैं, इसलिए जोखिम लेने से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा। बड़े निवेश से दूरी बनाएं। पढ़ाई और परीक्षा को लेकर लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपकी मेहनत सफल होगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक बातचीत हो सकती है। डॉक्टर, वकील और कारोबारी वर्ग को लाभ मिलने के योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सावधानी बरतनी चाहिए। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों वित्तीय विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। वेतन वृद्धि या प्रमोशन के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों रुके हुए काम पूरे होंगे। आज भाग्य का साथ देगा। यात्रा से लाभ संभव है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा करने वालों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। जिस व्यक्ति पर भरोसा किया है, वह विश्वास पर खरा उतरेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों जीवनसाथी से गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रुके हुए धन की प्राप्ति से राहत मिल सकती है। वेतन बढ़ने की उम्मीद है।
मकर राशि
मकर राशि वालों सुरक्षित निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यात्रा की योजनाएं बनेंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों यात्रा के लिए दिन अच्छा है। कुछ लोगों को संपत्ति या धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। घरेलू उपाय स्वास्थ्य में लाभ देंगे।
मीन राशि
मीन राशि वालों विवाद की संभावना कम रहेगी। ऑफिस में काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने से दिन सुखद रहेगा।
ये भी पढ़ें: वडोदरा में बनेगा ‘मेड इन इंडिया’ C-295 विमान, विदेश मंत्री जयशंकर का ऐलान



