Horoscope 28 December 2025: 28 दिसम्बर 2025 रविवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज के दिन एनर्जी से भरा रहेगा। काम में कॉन्फिडेंस से सफलता मिलेगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। गुस्से में फैसला न लें।
वृषभ
वृषभ राशि वालों आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। पैसों का पुराना मामला सुलझेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, खान-पान में लापरवाही न करें।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज नए लोगों से अच्छा संपर्क बनेगा। बातों से लोग प्रभावित होंगे। यात्रा के योग हैं। मन थोड़ा भटक सकता है। सिर्फ जरूरी काम पर फोकस रखें।
कर्क
कर्क राशि वालों आज आप थोड़ा इमोशनल रहेंगे। पुराने मुद्दे पर सोच सकते हैं। परिवार के साथ रहें, शांति मिलेगी। काम में धैर्य रखें।
सिंह
सिंह राशि वालों आज आपका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। ऑफिस में तारीफ होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं, बजट संभालें।

कन्या
कन्या राशि वालों आज काम का प्रेशर महसूस होगा। मेहनत से चुनौतियां पार करेंगे। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में गुड न्यूज मिल सकती है। सेहत के लिए आराम करें।
तुला
तुला राशि वालों प्रोफेशनल लाइफ में फोकस अच्छा रहेगा। पुरानी प्लानिंग में सफलता मिलेगी। सेहत की स्थिति बेहतर होगी। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों नए विचार आएंगे। ऑफिस में तारीफ और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। स्क्रीन टाइम कम करें, अच्छी नींद लें।
धनु
धनु राशि वालों आज बैलेंस बनाकर चलें। पार्टनर से गलतफहमी हो सकती है। क्लियर बात करें। जल्दबाजी में फैसला न लें।
मकर
मकर राशि वालों मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। बड़ा फैसला सोचकर लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। काम में प्लानिंग करें। किसी से पर्सनल बातें शेयर न करें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज आपका भाग्य साथ देगा। नौकरी में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। बाहर का खाना कम खाएं। अपनों के साथ समय बिताएं।
मीन
मीन राशि वालों आज मन शांत रहेगा। इमोशनल फील करेंगे। धार्मिक काम में मन लगेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी भी काम में फैसला सोच-समझकर लें।
[/expander_maker]



