Daily Horoscope: आज 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लाएगा। काम में सफलता मिलेगी और पुराना रुका काम पूरा हो सकता है। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च पर ध्यान दें। प्रेम में ईमानदारी रखें। परिवार से बातचीत मन को सुकून देगी। सेहत का ध्यान रखें, खानपान और नींद जरूरी है।
वृषभ
इन राशि वालों को धन लाभ के योग हैं। बिजनेस या निवेश में फायदा हो सकता है। काम में बॉस का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम में पारदर्शिता बढ़ेगी। गले या पेट की समस्या हो सकती है, ध्यान रखें। शाम को परिवार के साथ समय बिताएं।
मिथुन
मिथुन राशि वालों दिमाग तेज रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने का अच्छा समय है। मीडिया, लेखन या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। रिश्तों में संतुलन रखें। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ समय भावनात्मक सुकून देगा।
कर्क
कर्क राशि वालों सुबह मन थोड़ा बेचैन रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद हालात बेहतर होंगे। काम में सहकर्मी की मदद मिलेगी। परिवार की सलाह काम आएगी। पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं, वर्तमान पर ध्यान दें। थकान हो सकती है, पानी से जुड़े सफर से बचें।
सिंह
सिंह राशि वालों आज के दिन सफलता लाएगा। आपकी लीडरशिप दूसरों को प्रभावित करेगी। नौकरी या बिजनेस में तरक्की के योग हैं। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें। परिवार के साथ समय मन को खुश रखेगा।

कन्या
कन्या राशि वालों दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद काम में तेजी आएगी। बॉस आपकी मेहनत की तारीफ कर सकते हैं। पुराने दोस्त से बात मन को हल्का करेगी। नींद पूरी न होने से थकान हो सकती है। बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
तुला
तुला राशि वालों आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। नेटवर्किंग के लिए दिन अच्छा है। प्रेम में नई शुरुआत या रिश्ते की बात हो सकती है। पैसों के मामले में दिन स्थिर रहेगा। ओवरथिंकिंग से बचें, सेहत ठीक रहेगी।
वृश्चिक
आज भावनाएं गहरी रहेंगी। पुराने रिश्ते की याद आ सकती है, लेकिन उसमें न उलझें। काम में सोच-समझकर फैसले लें। नौकरी या बिजनेस बदलने का विचार अच्छा है। ध्यान से मन शांत होगा। शाम को अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु
धनु राशि वालों सामाजिक और बिजनेस के लिहाज से दिन अच्छा है। दोस्तों या टीम के साथ जुड़ाव बढ़ेगा। ट्रैवल, मीडिया या शिक्षा से जुड़े लोगों को फायदा होगा। रिश्तों में समझदारी रखें। पैसों की स्थिति बेहतर होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर
मकर राशि वालों करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा, बॉस की तारीफ या प्रमोशन की बात हो सकती है। परिवार में खुशी रहेगी, जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है, आराम करें। दिन के अंत में सुकून मिलेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश या पढ़ाई से जुड़े काम में फायदा होगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है। रिश्तों में संतुलन रखें। परिवार में कोई शुभ काम तय हो सकता है। यात्रा के योग हैं।
मीन
आज अंतर्जनान (इन्ट्यूशन) मजबूत रहेगा। पुराने काम से लाभ हो सकता है, रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम में सच्चाई रखें। सेहत का ध्यान रखें, दिनचर्या सही रखें। शाम को शांति और आत्ममंथन के लिए समय अच्छा है।
ये भी पढ़ें:UPSC Aspirants Murder Mystery: लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर जलाया सबूत, दोस्तों ने रची खौफनाक साजिश



