Horoscope 5 december 2025: 5 दिसम्बर 2025 शुक्रवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों रिलेशन और नौकरी में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्यार की बात प्यार से सुलझाएं। काम में मुश्किल आएगी, पर आप जीत जाएंगे।
वृषभ
आज पैसों के मामले में अच्छा दिन रहेगा। आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। क्रिएटिव काम में मन लगेगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज आपका बहुत अच्छा दिन रहेगा। प्यार, करियर और पैसों में तरक्की होगी। बदलाव को खुशी से अपनाएं।
कर्क
कर्क राशि वालों आज आपका शानदार दिन रहेगा। खुद से प्यार करें। मन खुश रहेगा। पैसों की अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह
सिंह राशि वालों आज थोड़ा उलझन भरा दिन रहेगा। काम का बोझ ज्यादा लगेगा, लेकिन आप सब संभाल लेंगे।

कन्या
कन्या राशि वालों आज पैसा सोच-समझकर खर्च करें। दूर रह रहे पार्टनर से जल्द मुलाकात हो सकती है।
तुला
तुला राशि वालों आज नए काम और बदलाव आएंगे। सेहत का ध्यान रखें। आज बहस से बचें। पैसों पर नजर रखें।
वृश्चिक
आज आत्मविश्वास से हर मुश्किल आसान करें। आज आपको कई अवसर भी मिलेंगे और सावधानी भी रखें।
धनु
धनु राशि वालों आज आपका मौकों से भरा दिन रहेगा। नई दोस्ती और खुद की ग्रोथ पर ध्यान दें।
मकर
मकर राशि वालों आज आपके लिए मजेदार दिन रहेगा। कुछ सरप्राइज मिल सकता है। नए रास्ते खुलेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज बड़ा फायदा हो सकता है। इसलिए बड़ा निवेश सोचकर करें। छोटी-मोटी तबीयत की शिकायत हो सकती है।
मीन
मीन राशि वालों आज आपका पॉजिटिव दिन रहेगा। घरवाले रिलेशन को सपोर्ट करेंगे। पुराने निवेश से अच्छा पैसा मिल सकता है। दिमाग पर जोर मत डालें।
ये भी पढ़ें: अब बिना Sim के नहीं खुलेगा चैट ऐप, WhatsApp, टेलीग्राम, स्नैपचैट के नए नियम 90 दिनों में होंगे लागू
[/expander_maker]



