Horoscope 10 december 2025: 10 दिसम्बर 2025 बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की के मौके मिलेंगे। सेहत और परिवार दोनों ठीक रहेंगे।
वृषभ
इन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार स्थिर और अच्छा चलेगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। स्मार्ट निर्णय से बड़ा फायदा होगा। सेहत और प्यार दोनों में मिठास रहेगी।
कर्क
कर्क राशि वालों आज खर्चा ज्यादा हो सकता है, इसलिए पैसे संभालकर रखें। बाकी सब सामान्य रहेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों आज पैसा आने के नए रास्ते खुलेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा शुभ रहेगी। सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या
कन्या राशि वालों आज दुश्मन भी नरम पड़ जाएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। हर क्षेत्र में मजबूती रहेगी।
तुला
तुला राशि वालों नौकरी-व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत के योग हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
वृश्चिक
आज पढ़ाई और क्रिएटिविटी के लिए बेहतरीन दिन रहेगा। लेखक-कलाकारों को खूब सफलता मिलेगी।
धनु
धनु राशि वालों आज पुरानी परेशानियां खत्म होगी साथी ही, अब अच्छा समय शुरू होगा। व्यापार और सेहत दोनों मजबूत रहेंगे।
मकर
मकर राशि वालों आज के दिन चोट या छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। बाकी सब ठीक रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों आज जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
मीन
मीन राशि वालों आज घर, गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने का अच्छा योग है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।
ये भी पढ़ें: Digital India: Microsoft का भारत में एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्लान, देश बनेगा ग्लोबल AI हब
[/expander_maker]



