Horoscope Today 21 September 2025/21 सितंबर 2025 का राशिफल: रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से यश, मान और सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रह सकता है। वही, कुछ राशि के लोगों को आज सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है, जानें आज का राशिफल क्या कहता है अपनी किस्मत को लेकर।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष
इन राशियों के लोग आज भावनाओं पर काबू रखें। खर्चों पर जितना हो सके आज नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। करियर में प्रगति के योग हैं।
वृषभ
आज दिन इन राशियों के लोगों के लिए लेखन और शैक्षिक कार्यों को करना बहुत ही शुभ हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन
मिथुन राशि के लोग आज अपनी सेहत का ध्यान रखें। किसी के व्यवहार से मूड खराब हो सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
कर्क
इन राशि के जातकों को आज नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी।
सिंह
आज सिंह राशि के लोगों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी।
कन्या
आज दोस्तों की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार के सहयोग से आर्थिक स्थिरता आएगी। कोई सपना पूरा हो सकता है। जीवनसाथी खुशियां बढ़ाएगा। व्यापार विस्तार के योग हैं।
तुला
तुला राशि के लोगों की आज सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ समय आनंदमय बीतेगा। पैसों की बचत पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी की मदद से महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
इन राशि के लोग आज अपने नजरिए से लोगों को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में निवेश से नुकसान हो सकता है। बेकार की बातों में समय न गंवाएं। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
धनु
धनु राशि के जातक जितना हो सके मानसिक तनाव से बचें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। करियर में उन्नति होगी।
मकर
इन लोगों की आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की जरूरतें तनाव दे सकती हैं। व्यापारियों को नई साझेदारी के अवसर मिलेंगे।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन धन को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में बदलाव और तरक्की के योग हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, जितना हो सके गुस्से से बचें।
मीन
आज मन परेशान हो सकता है, इसलिए अच्छे काम के लिए धैर्य रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश और व्यापार में लाभ के अवसर हैं।
ये भी पढ़ें: मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक ने रचा इतिहास, सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्ज़ा