YouTube Tips: यूट्यूब आज के टाइम में कमाई का बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। जिसमें लाखों लोग वीडियो बनाकर अच्छा पैसा कमा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों के लिए (YouTube) यूट्यूब पर करियर बनाने का सपना देखते हैं। वहीं, देखा जाए तो कुछ लोग YouTube से लाखों–करोड़ों पैसा कमा लेते हैं, वहीं कई लोगों का चैनल सालों बाद भी मोनोटाइज नहीं हो पाता। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों होता है?
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
ऐसे में यहां जानें इसके पीछे की असली वजह क्या है और कैसे आप भी इससे अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।
Youtube की सही टॉपिक जरूरी
दरअसल, (YouTube) यूट्यूब पर सही टॉपिक का चुनाव (Choose Right Topic)करना बेहद जरूरी है। यह आपको समझना होगा कि, आपकी उड़ियंस (Audience) किस तरह का कंटेंट (Content) देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में विषय इस तरीके का चुनें जिसमें लोगों की दिलचस्पी हो और जिनकी ऐड वैल्यू (Add Value) भी ज्यादा हो। भारत में टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, एजुकेशन और हेल्थ से जुड़े वीडियो पर अच्छी कमाई होती है।
मोनेटाइजेशन की शर्तें समझें (YouTube Monetization Rules)
बता दें कि (YouTube) पर चैनल को मोनेटाइजेशन (Monetization)करवाने के लिए कुछ शर्तें भी पूरी करनी होती हैं। जैसे चैनल पर कम से कम 500 सब्सक्राइबर (Subscriber)और 3000 घंटे का वॉच टाइम होना जरूरी है। ऐसे में अगर आप शॉट्स (Shots)बनाते हैं, तो 90 दिनों में 30 लाख व्यूज पूरे होने चाहिए।
लॉन्ग वीडियो की जानकारी (YouTube Long Videos)
अच्छा वॉच टाइम(Watch Time)पाने के लिए 6 से 10 मिनट का लॉन्ग वीडियो(Long Videos)बनाना फायदेमंद होता है। ऐसे में शॉर्ट्स का इस्तेमाल केवल रीच (Reach) और सब्सक्राइबर (Subscriber)बढ़ाने के लिए करें। ध्यान रखें, YouTube व्यूज पर नहीं बल्कि वॉच टाइम (Watch Time)पर पैसे देता है।

टाइटल और थंबनेल पर दें जरूर ध्यान (Thumbnail Design)
वीडियो का टाइटल और थंबनेल(Title or Thumbnail)बहुत अहम होते हैं। ऐसे में थंबनेल में 3-4 शब्द से ज्यादा न लिखें और उसमें इमोशन दिखे। टाइटल ऐसा हो जो लोगों को क्लिक करने पर मजबूर कर दे।
कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी (Consistency YouTube)
ऐसे में कई लोग शुरुआत में वीडियो बनाते हैं लेकिन टाइम से नहीं कर पाते। वहीं, हफ्ते में 2-3 वीडियो एक ही टाइम पर अपलोड करें। अगर आप 60 से 90 दिनों तक लगातार ऐसा करते हैं, तो YouTube आपके चैनल को आगे बढ़ाना शुरू कर देता है।
Youtube पर शॉर्टकट
दरअसल, YouTube से कमाई का कोई शॉर्टकट नहीं है। सही प्लानिंग, टाइम और मेहनत से ही सफलता मिलती है। अगर आप 3 से 6 महीने तक सही दिशा में लगातार काम करें, तो चैनल का मोनेटाइज होना मुश्किल नहीं है।
ये भी पढ़ें: Vi ‘Vodafone-Idea’ पर जीएसटी का बड़ा एक्शन, 638 करोड़ रुपए का लगा जुर्माना
[/expander_maker]



