ILT20 Final: अंतरराष्ट्रीय लीग टी20 (ILT20) को अपना एक नया चैंपियन मिल गया है। दरअसल, 4 जनवरी 2026 की रात दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम ILT20 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में सैम करन की कप्तानी वाली डेजर्ट वाइपर्स ने MI एमिरेट्स को 46 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है।
बता दें कि पिछले दो सीजन में फाइनल मैच में करारी हार का सामने करने के बाद डेजर्ट वाइपर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली बार यह खिताब जीता है। वही, मुंबई की टीम 16 साल में पहली बार फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
कप्तान सैम करन की शानदार पारी
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर डेजर्ट वाइपर्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरूआत से ही टीम की पारी खराब रही, लेकिन कप्तान सैम करन ने क्रीज पर आते ही पारी को संभाल लिया। उन्होंने 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। यह उनके ILT20 करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
इसके अलावा, मैच में मैक्स होल्डन (41 रन) के साथ करन की 89 रनों की अहम साझेदारी रही। मौच के आकिरी ओवरों में डैन लॉरेंस की तेज पारी के चलते डेजर्ट वाइपर्स ने 4 विकेट खोकर 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखरी MI एमिरेट्स
MI एमिरेट्स की टीम 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और शुरुआत में ही प्रदर्शन खराब रहा। मैच की शुरुआती झटकों से टीम उबर नहीं सकी। वही, मध्यक्रम में शाकिब अल हसन और कीरोन पोलार्ड ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन डेजर्ट वाइपर्स के गेंदबाजों ने टीम पर दबाव बनाए रखा। खुजैमा तनवीर और उस्मान तारिक की कसी हुई गेंदबाजी ने रन नहीं बनाने दिए। इस तरह से डेविड पेन ने निचले क्रम को जल्दी समेटते हुए MI एमिरेट्स की पारी को 18.3 ओवरों में 136 रनों पर ही मैच को समाप्त कर दिया।
डेजर्ट वाइपर्स को मिली ऐतिहासिक जीत
इस मैच में 46 रनों की शानदार जीत के साथ डेजर्ट वाइपर्स ने पहली बार ILT20 ट्रॉफी अपने कब्जे में की। ऐसे में कप्तान सैम करन की ऑलराउंड अगुवाई और टीम के इस यादगार जीत को और खास बना दिया।
ये भी पढ़ें: Realme 16 Pro 6 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें इसकी कीमत, डिजाइन और फीचर्स



