Delhi-NCR Pollution: साल के आखरी महीने दिसंबर में ठंड का कहर (Havoc of Cold) लगातार बढ़ रहा है। ठण्ड बढ़ने लगी है। दूसरी तरफ अब दिल्ली – एनसीआर में घने कोहरे और बढ़ती ठण्ड से लोगों को दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। ठंड, घना कोहरा और बढ़ता वायु प्रदूषण मिलकर दिल्ली की हालात को और खराब कर रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, रविवार की सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 464 बताया गया है, जो ‘गंभीर+’ श्रेणी में आता है।
इन इलाकों में सबसे अधिक AQI
आपको बता दें कि IMD के द्वारा सोनिया विहार, आनंद विहार, बवाना, नई दिल्ली और चांदनी चौक जैसे इलाकों में AQI 480 से 490 के बीच दर्ज किया गया। खासतौर पर तो आनंद विहार में AQI 491 तक पहुंच गया, जहां सुबह के समय से पूरा दिन लगातार जहरीली धुंध छाई रही। जिसके चलते लोगों को साँस लेने में बहुत दिक्कत हुई और साथ ही आंखों में जलन की शिकायतें भी सामने आईं।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) का एक्शन
दिसंबर के महीने में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी GRAP के स्टेज-4 की पाबंदियां लागू कर दी है। इसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है और दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी गई है, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रहे।

वही, दूसरी और घने कोहरे ने भी यातायात को प्रभावित किया है। सुबह के समय दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। ड्राइवरों को धीमी रफ्तार में गाड़ी चलानी पड़ी, जिससे चलते लंबा जाम लगना शुरू हो गया ।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शनिवार को हालात तेजी से बिगड़ते दिखाई दिए। पहले GRAP-3 लागू किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में AQI 431 से बढ़कर 460 तक पहुंच गया। इसके बाद दिल्ली प्रशासन ने तुरंत GRAP-4 लागू करने का फैसला लिया और कई पाबंदियां लागू कर दी।
देखा जाए तो इन दिनों दिल्ली-NCR में हालात गंभीर बनते जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना किसी काम के अपने घरों से बाहर न निकले और जब काम हो तभी घर से बाहर निकले वो भी मास्क का इस्तेमाल करके और प्रदूषण से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा बनी जानलेवा, AQI 441 पर GRAP-4 लागू, निर्माण से लेकर वाहनों तक सख्ती
[/expander_maker]



