IMD Warning: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में घने कोहरे व काड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियों को ओर भी अधिक बढ़ा दिया है। दरअसल, मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि जनवरी के महीने में सुबह और रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जिसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर देखने को मिलेगा।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट (Latest IMD Report) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से कोहरे और ठंड से हल्की राहत जरूर मिली है और साथ ही हवा की दिशा में बदलाव के कारण दिन के समय धूप भी निकल रही है, जिससे तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (26 दिसंबर) और शनिवार (27 दिसंबर) को फिर से घना कोहरा छाने रहने का अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 दिसंबर तक कोहरे का असर है। बिहार में 26 से 28 दिसंबर के बीच रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में शीतलहर का खतरा (Danger of Cold Wave)
- आज देशभर के विभिन्न राज्यों में कोहरे के साथ-साथ शीतलहर की स्थिति भी है।
- उत्तराखंड में 26 दिसंबर तक कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका है।
- बिहार में 28 दिसंबर तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर तक शीतलहर चल सकती है।
- उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी 26 और 27 दिसंबर को ठंड बढ़ने की संभावना है।
यातायात पर पड़ेगा सबसे अधिक असर
पिछले कुछ दिनों के भारत के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे (Dense Fog) के कारण हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। खबरों के मुताबिक, दिल्ली, अमृतसर, जम्मू और पटना जैसे शहरों में उड़ानें देर से चल रही हैं। वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में ट्रेनें भी घंटों की देरी से चल रही हैं।
ये भी पढ़ें: Train Fare Hike: आज से बढ़ेगा ट्रेन का किराया, AC और नॉन-AC दोनों कोच में महंगा हुआ सफर
[/expander_maker]



