Immunity Boosting: आज से समय में ज्यादतार युवा जवानी में ही बुढ़े दिखने लगते हैं। देखा जाए तो जैसे-जैसे व्यक्ति बुढ़ा हो रहा उसका शरीर बीमारियों से लड़ना कम कर देता है। इसका मुख्य कारण खान-पान के बदलाव को माना जा रहा है। उम्र से पहले ही इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक है। अगर आप भी अपने शरीर को स्वास्थ्य रखना चाहते हैं, तो अपनाए यह खास चीजें…
इन 4 चीजों का करें सेवन
एवोकाडो
एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे त्वचा लचीली और चमकदार बनी रहती है।
रोजाना एक एवोकाडो खाने से त्वचा में कसावट आती है।
जामुन (बेरीज)
स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे जामुन विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं।
यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को नुकसान से बचाते हैं।
झुर्रियों को कम करते हैं। इन्हें स्मूदी या सलाद में शामिल करें।
नट्स और बीज
बादाम, अखरोट और चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो त्वचा को पोषण देता है।
यह त्वचा की सूजन को कम करते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करते हैं।
हरी सब्जियां
पालक और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां विटामिन ए, सी और के से भरपूर होती है। ये त्वचा की मरम्मत में मदद करती है। उम्र बढ़ने के संकेतों को धीमा करती है।