भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार (26 सितंबर) को मैच खेला गया, लेकिन सुपर-चार के आखिरी मैच ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरा रहा और सुपर ओवर में पहुंच गया।
बता दें कि यह मैच एशिया कप इतिहास के सबसे यादगार मुकाबलों में गिना जाएगा, जहां दोनों टीमों ने अंत तक दमदार संघर्ष किया।
भारत की बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। शुभमन गिल (6) जल्दी आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े।
कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन (39 रन, 23 गेंद, 3 छक्के, 1 चौका) और तिलक वर्मा (नाबाद 49 रन, 34 गेंद) ने पारी को संभाला। इस तरह भारतीय टीम ने श्रीलंका को जीत के लिए 203 रन का लक्ष्य दिया।
आखिरी ओवर का रोमांच
20वें ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर निसंका आउट हो गए। इसके बाद रन बने लेकिन आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और टीम सिर्फ दो रन ही बना सकी। इस तरह स्कोर बराबर हो गया और मैच सुपर ओवर में चला गया।
A Super fight and A Super Win!
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#TeamIndia | #AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL pic.twitter.com/J0VAgHsVUl
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
भारत पहले से फाइनल में
भारतीय टीम पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है, जहां उसका मुकाबला 28 सितंबर (रविवार) को पाकिस्तान से होगा। दूसरी ओर श्रीलंका के लिए यह हार निराशाजनक रही और उसका सफर यहीं खत्म हो गया।
ये भी पढ़ें: जुमे की नमाज़ के बाद मचा हंगामा, तौकीर रज़ा के ऐलान से भड़के बवाल से पुलिस ने की लाठियां चार्च