IND W vs SL W: भारतीय और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच आज रविवार, 28 दिसंबर, 2025 को चौथा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। वही, भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने मैदान पर उतरते ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
स्मृति मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
आज के इस मैच में भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने दर्ज कर लिया है। दरअसल, मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर एक नया इतिहास बना दिया है। बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाली स्मृति मंधाना दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। इस पद पर पहले मिताली राज ने हासिल की थी।

दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी की लिस्ट में मंधाना
- मिली जानकारी के अनुसार, स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली दुनिया की चौथी महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
- बता दें कि इस लिस्ट में भारत की मिताली राज (10868 रन), न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (10652 रन) और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स (10273 रन) पहले से मौजूद हैं।
- खबरों के मुताबिक, मंधाना आने वाले समय में इस सूची में शीर्ष स्थान भी हासिल कर सकती हैं।
चौथा टी20 मैच पर एक नजर
शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इसके बाद मैच में स्मृति मंधाना ने भी अपना शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका की गेंदबाजी लाइनअप को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
भारतीय खिलाड़ियों ने 16 ओवर तक टीम ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। आज के मैच में जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही थी। उससे साफ होता है कि उन्ही तैयारी में कोई कमी नहीं थी और वह आराम से एक अच्छा स्कोर खड़ा कर सकती है। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड और भारत की मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन मैच की सबसे बड़ी खासियत बनकर उभरी है।
ये भी पढ़ें: ‘राहुल बाबा आप थकिए मत, अभी तो और हारना है…’,अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज
[/expander_maker]



