India-Bangladesh Border: भारत-बांग्लादेश सीमा पर इन दिनों हाई सुरक्षा (High Security) को बढ़ा दिया गया है। यह व्यवस्था हाल में हुई हिंसा के चलते की गई है। दरअसल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने फिलहाल के लिए चिकन नेक इलाके में हाई अलर्ट घोषित करते हुए नई तकनीक से लैस स्मार्ट फेंसिंग को लगा दिया है।
बता दें कि बोर्ड पर लगाई गई फेंसिंग की ऊंचाई (Height of the Fencing) करीब 12 फीट तक है, जिसे संवेदनशील और जोखिम वाले इलाकों पर ही स्थापित किया गया है।
बोर्ड पर लगाई गई फेंसिंग का डिजाइन
BSF अधिकारियों के अनुसार, चिकन नेक क्षेत्र में लगभग 75% इलाके में नए डिजाइन की फेंसिंग (NDF) लग गई है। बोर्ड पर इस फेंसिंग को कुछ इस तरह से लगाया है कि इसे पार करना या काटना बेहद मुश्किल है और साथ ही इस फेसिंग को खास तौर पर सुरक्षा के लिहाज से ही डिजाइन किया गय है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्ट फेंसिंग (Smart Fencing) की मदद से अवैध घुसपैठ, मवेशी तस्करी और सीमा से जुड़ी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक आसानी से लग सकती है।

जानें चिकन नेक क्यों है इतना अहम?
चिकन नेक को सिलिगुड़ी कॉरिडोर (Siliguri Corridor) के नाम से भी जाना जाता है, जो भारत का सबेहद संकरा हिस्सा है। यह हिस्सा देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों को शेष भारत से जोड़ता है। देखा जाए तो देश के नक्शे में यह क्षेत्र मुर्गी की गर्दन जैसा दिखाई पड़ता है। इसी वजह से इसे चिकन नेक के नाम से जाना जाता है। ऐसे में इस क्षेत्र की भौगोलिक के चलते भारत सरकार के द्वारा इसकी सुरक्षा राष्ट्रीय स्तर (Security National level) पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
नई तकनीको से और मजबूत हुई सुरक्षा निगरानी
नई फेंसिंग के साथ-साथ BSF को आधुनिक तकनीक (Modern Technology) की भी मदद मिल रही है। बताया जा रहा है कि इस बार सीमा पर पैन-टिल्ट-जूम (PTZ) कैमरे लगाए गए हैं, जो हर समय लाइव अपडेट देने में सक्षम है। इन कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्सन लिया जा सकता है।
BSF का एक्शन प्लान (BSF Action Plan)
BSF ने देश की सुरक्षा को लेकर अपने एरिया डोमिनेशन प्लान (Domination Plan) में भी बदलाव दिया है। खबरों के अनुसार, अब उन इलाकों पर ज्यादा फोकस हो रहा है, जहां से मवेशी तस्करी की आशंका सबसे अधिक होती है। इस स्थिति में हमारे देश के जवान लगातार अपनी नजरें बनाएं हुए है। इसके साथ ही ‘कम्यूनिटी फोकस’ अभियान भी चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 400KM रेंज…लाइफटाइम वारंटी,लॉन्च हुआ स्मार्ट फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर



